प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। सोलन :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। कुलदीप सिंह पठानिया आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कण्डा में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी सुधारने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा और राज्य विकास पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सतत् प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है और आज गांव-गांव तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों तक सड़क सुविधा पहुंची है। इससे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की दूरदृष्टि एवं नीतियों ने हिमाचल को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को 78वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए आशा जताई कि जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेगा।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त सोलन के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की विभिन्न मांगे पूरी की जाएंगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की मांगों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया।
यज्ञ समिति कण्डा के प्रधान हेमन्त ठाकुर ने सभी का स्वागत किया। ग्राम पंचायत कण्डा की प्रधान लक्ष्मी देवी ने मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुरेन्द्र सेठी एवं रमेश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष संधीरा दुल्टा, यंग फार्मज क्लब के प्रधान चांद राम, युवा कांग्रेस महासचिव निहाल कपूर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी कसौली नारायण सिंह चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की प्रधानाचार्य मीता कौल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : खेलकूद व शिक्षा के समन्वय से ही होता है सर्वांगीण विकास : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मार्च : संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में आज(सोमवार) को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक मलेंद्र राजन ने नवाजे बहादपुर स्कूल के बच्चे

इंदौरा,16 दिसंबर :   विधायक मलेंद्र राजन ने आज शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज चंबा के बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आकांक्षी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के गांवों में भी पानी का आएगा अब इतना बिल: बस इन्हें मिलेगी छूट – कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को दिया बदल

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को बदल दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!