डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

by
ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार ऊना में प्रातः 11 बजे आरंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों से कार्यशाला में भाग लेने तथा अपने कार्यालयों के प्राधिकृत आईटी कर्मियों को कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश देने को कहा है।
क्या है नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई’ साफ्टवेयर
चुनावों में कर्मचारियों की डियूटी लगाने की प्रक्रिया को आसान तथा पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर इलेक्शन’ सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों का डाटा फीड किया जाएगा। मतदान केंद्रों में कर्मचारियों की डियूटी इसी ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

हर साल हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं हिमाचल गौरव पुरस्कार एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान और सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलरक्षकों समेत सभी पैरावर्कर और आउटसोर्स का वेतन समय से जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर —– सराज के बागाचनोगी में अंडर-19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

अंडर-12 प्रतियोगिता पर लगी रोक हटाने का सरकार से  किया अनुरोध एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद की लालसा नहीं, संगठन के लिए समर्पित रहूंगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठन के हित में मजबूती से कार्य किया है और आगे भी पूरी निष्ठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रलोक कॉलोनी में 29 लाख से बनेगा पार्क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 7 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना के वार्ड नंबर 4 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में 28.92 लाख से निर्मित होने वाले पार्क का भूमिपूजन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!