गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश : सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने का उद्देश्य

by
ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम अंबोटा के नाग नाथ मंदिर और मावा कोहलां गांव के अंबेदकर भवन में किए गए। बाल विकास विभाग और ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी पावर लिमिटेड तथा हैल्प एज इंडिया के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावों के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मतदान की ताकत से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। स्वस्थ तथा सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि सभी मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का स्वतंत्रता से विवेकपूर्ण प्रयोग करें और अन्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इन कार्यक्रमों में जिला स्वीप नोडल अधिकारी नरिंद्र कुमार, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल, विभागीय अधिकारी सतीश कुमार तथा सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

ऊना, 4 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान, और सिविल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2024 तक अपने नामांकन प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने

ऊना, 29 जनवरीः मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। राघव शर्मा ने 16 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधान का मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये, उप-प्रधान का 3000 रुपये से 3500 रुपये : मंत्रिमण्डल की स्वीकृति

शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान...
Translate »
error: Content is protected !!