आप पार्षद के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला : परिवार द्वारा हत्या का जताया अंदेशा

by

होशियारपुर : सिंगड़ीवाल बाईपास के पास स्थित सिंगड़ीवाल रेलवे फाटक के नजदीक एक खोखे से आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद जसवन्त राय काला के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान गुरनाम लाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला आदर्श नगर पिप्पलांवाला के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 52 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए मृतक गुरनाम लाल गामा के भाई जसवंत राय काला ने बताया कि उनका भाई सिंगड़ीवाल रेलवे फाटक के पास ही चाय और रोटी का खोखा चलाता था और अपने सामान की रखवाली के लिए खोखे में ही रात को रहता था। उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो चुकी है और जब वह मौके पर पहुंचे तो भाई का शव बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ था। उसकी एक्टिवा और पर्स से पैसे भी गायब थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार द्वारा हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

पदराणा गांव में धार्मिक स्थलों में बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के पदराणा गांव में स्तिथ धार्मिक स्थलों पर स्थापित धार्मिक प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों दुआरा खंडित किया गया। जिसके चलते इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया और लोगो में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टारलिंक विवाद : मस्क के ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ तंज से गरमाई बहस, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठे सवाल

भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग; राहुल गांधी की टिप्पणी से भी बढ़ी चर्चा भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट...
Translate »
error: Content is protected !!