भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

by

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति तथा देश के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक उदारवादी नेता थे। उनका मानना था कि राजनीति में संवाद तथा चर्चा होनी चाहिए। वह कहते थे वी आर पॉलिटिकल ओप्पोनेंट नॉट एनिमी। सभी को मिल बैठ कर विकास से संबंधित फैसले लेने चाहिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसी सोच रखने वाली एक महान शख्सियत एवं प्रतिभा को आज उनकी पुण्यतिथि पर हम याद करते है और उन्हें नमन करते है।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी ।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंदर श्याम, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।
-०-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ कारोबारी निशांत शर्मा ने दी शिकायत : हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से किया जवाब तलब, डीजीपी ने भी दर्ज करवाया मामला

पालमपुर : पालमपुर के रहने वाले कारोबारी निशांत शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत दी है। इसी शिकायत को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से जवाब तलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली आतंकवाद का विरोध करने की शपथ

एएम नाथ।  हमीरपुर 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि वीरवार को जिला हमीरपुर में भी आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

नयना देवी मंदिर से लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त : कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें, बच्चों सहित 15 लोग थे सवार

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेककर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास...
Translate »
error: Content is protected !!