सत्ती ने ऊना विस क्षेत्र में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विस क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनकी परियोजनाओं पर चर्चा की तथा सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सत्ती ने कहा कि अगर किसी परियोजना को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है, तो वह इसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जा सके तथा उसके लिए धन का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास किसी भी विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं है तथा सभी विभाग समय पर अपने परियोजनाओं को पूर्ण करने के प्रयास करें।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ट्रिपल आईटी के छात्रों को दी प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की जानकारी

ऊना – एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) सलोह के छात्रों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम में एडीसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की आप सरकार की जुमलेबाजी ने ठगे प्रदेशवासी : खन्ना

होशियारपुर 14 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मिलने आये वरिष्ठ नागरिकों से पंजाब के हालातों और राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत बाट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत बाट और सरा के गांव में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत बाट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!