बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना पर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी अंतर विभागीय कमेटी

by

रोहित भदसाली। ऊना, 21 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित अंतर विभागीय कमेटी 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह समिति हरोली के बाथू-बाथड़ी में 11 अगस्त रविवार को आई भयंकर बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जांच तथा खड्ड का रास्ता बाधित होने जैसी वजहों से बाढ़ के विकराल रूप लेने समेत सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट देगी। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में एसडीएम हरोली, संयुक्त निदेशक उद्योग, बीडीओ हरोली व खनन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
बता दें, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने 12 अगस्त को बाथू-बाथड़ी बाढ प्रभावित क्षेत्र के अपने दौरे में जिला प्रशासन को अंतर विभागीय कमेटी बनाने तथा बाढ़ की विकरालता के कारणों का पता लगा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था ताकि उसपर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी पुनः हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को सारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, खनन अधिकारी नीरज कांत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
इससे पहले अंतर विभागीय कमेटी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विस्तृत अध्ययन किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक शर्मा ने 14.21 लाख रुपये की लागत निर्मित पंचवटी पार्क का किया शुभारम्भ : मंदिर परिसर में शैड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 01 जुलाई- कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायंसरी में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर बाग वाला में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
हिमाचल प्रदेश

21 जून का स्थानीय अवकाश रद्द, खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालयः डीसी

ऊना – जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों मे संशोधन करते हुए 21 जून के स्थानीय अवकाश को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!