आयुष विभाग चम्बा ने चलाया अश्वगंधा वितरण अभियान : अश्वगंधा के पौधे को एक स्वस्थ प्रवर्तक के रूप में प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा : डा. सुरिन्द्र कुमार सुमन

by

एएम नाथ। चम्बा: जिला चम्बा में स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (आयुष विभाग) के सौजन्य से अश्वगंधा अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ जिला आयुष अधिकारी डा. सुरिन्द्र कुमार सुमन द्वारा जिला औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डा. अनुज कौशल एवं अन्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की उपस्तिथि में किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा ग्रंथों में इस औषधीय पौधे को अश्वगंधा के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे विंटर चेरी के नाम से जाना जाता है और इसका प्रचलित नाम भारतीय जिन्सेंग है। इस पौधे की जड़, पत्ती और बीज का चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है। जिला आयुष अधिकारी डा. सुरिन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान 2024 के अंतर्गत अश्वगंधा के पौधे को एक स्वस्थ प्रवर्तक के रूप में प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा सम्बन्धित पंचायत के लोगों और स्कूल के बच्चों को पौधे वितरित किये जाएँगे। जिला औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डा. अनुज कौशल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला चम्बा में 4000 से अधिक अश्वगंधा के पौधों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्वगंधा का पौधा मुख्य रूप से एक रसायन, इम्मुनिटी बूस्टर के तौर पर प्रयोग किया जाता है। पौधे में एंटी ट्यूमर, तनाव रोधी, क्षमता वर्धन एवं ज्वर नाशक गुण होते हैं। जिला आयुष अधिकारी ने आम जनता से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी समेत 3 आईएएस अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तीन आईएएस अधिकारियों-प्रदीप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आज यहां गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता के घर पर ED की रेड : 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर जोनल ऑफिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!