पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगी खब्बी धार क्षेत्र उपायुक्त मुकेश रेपसवाल : पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा के विषय में बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा
खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध मेंउपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान खब्बी धार क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खब्बी धार में पेयजल आपूर्ति ,विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने तथा गांव करड़पेही से दुआरु गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि चूंकि खब्बी धार ज़िला चंबा के अनेकों अनछुये पर्यटन स्थलों में से एक है । इसमें पर्यटनों के आकर्षण की दृष्टिगत सभी आवश्यक प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसलिए क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा । इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को खब्बी धार पर्यटन विकास संघ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मामलों को लेकर बैठक कर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को पर्यटन विकास की दृष्टि से जानकारी और जागरूकता को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित करने को भी कहा।
उन्होंने बड़ी जुम्हार नाग मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यकरण पर भी चर्चा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने नाग मन्दिर परिसर में गेट स्थापित करने और पानी की बाबड़ी के सरंक्षण बारे खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम अमित मैहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रमनवीर सिंह चौहान, प्रधान खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन रजिंद्र ठाकुर, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष साहित्य एवं संस्कृति युगल किशोर पुरी, मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर व सहायक अभियंता डीसी शर्मा सहित संगठन के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मॉनसून सत्र में आपदा से तबाही पर चर्चा : आमने-सामने हुए जयराम ठाकुर और सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। विधानसभा के पूर्व सदस्य गणेश दत्त भरवाला की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के बाद विपक्ष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की सुविधा का रखें ध्यान: जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा

हमीरपुर 27 अक्तूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे...
हिमाचल प्रदेश

देश के महान सपूतों को याद करते हुए उनकी जीवनी को घर-घर में बच्चों को पढ़ानी चाहिए: राघव शर्मा

मेरा रंग दे बसंती चोला से दी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि महापुरुषों व राष्ट्रभक्तों से युवा लें प्रेरणा:डीसी ऊना जनहित मोर्चा व भाषा विभाग के आयोजन में नम हुई हर आँख ऊना ...
Translate »
error: Content is protected !!