बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस : महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी -अलका लांबा

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. हंसराज की परेशानी अब एक बार फिर बढ़ने वाली है. महिला कांग्रेस ने बीजेपी विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ कांग्रेस की महिलाएं एकजुट होने जा रही हैं और वे पीड़ित बेटी को न्याय दिलाकर रहेगी.

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि देश भर में कांग्रेस की ओर से नई न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लड़ेंगी. अलका लांबा ने कहा कि 20 साल की बेटी ने बीजेपी विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए. बाद में बेटी पर दबाव बनाया गया और उसे बयान वापस लेने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

राजीव भवन से विरोध मार्च की शुरुआत : मंगलवार सुबह 11 बजे राजीव भवन से विरोध मार्च की शुरुआत होगी और यह मार्च विधानसभा तक पहुंचेगी. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेंगी और इस पूरे मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे. अलका लांबा ने कहा कि वह बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे. अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस महिला कांग्रेस की ओर से देश भर में महिला न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन चलाया जाएगा और विधायक हंसराज का विरोध इसी आंदोलन का भाग होगा. लांबा ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में महिला सुरक्षा और सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेगी.

क्या है पूरा मामला : बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चुराह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉ. हंसराज पर गंभीर आरोप लगे थे. यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी के ही बूथ अध्यक्ष की बेटी ने लगाए थे. पीड़ित लड़की ने जिला चंबा के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शिकायत दी थी. इसके बाद चंबा पुलिस ने मामला दर्ज किया था. शिकायत देने वाली लड़की चुराह के नेरा गांव की रहने वाली है. चंबा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया था.

पीड़िता ने पुलिस को दी थी शिकायत : पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि विधायक ने उन्हें चैटिंग में गलत शब्द कहे. लड़की का आरोप था कि विधायक ने उसे न्यूड फोटो मांगी. शिकायत में ही यह भी बताया गया था कि लड़की के पिता भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष भी हैं. लड़की ने शिकायत में कहा कि पहले भी उसे कई बार गलत बोलने की कोशिश की गई. अगर विधायक को कभी कोई काम कहा जाता, तो वह पहले मिलने और फिर उनके कहने के मुताबिक काम करने के लिए कहते रहे हैं.

विधायक के कुछ नजदीकी कार्यकर्ताओं ने चैट डिलीट करने की धमकी भी दी थी. तब लड़की चुप रही. लड़की का कहना था कि अगर वे अब भी चुप रहेगी, तो आने वाले वक्त में भी गरीबों के साथ ऐसा ही होता रहेगा. ऐसे में भी इस मामले में न्याय चाह रही थी. उन्होंने कहा कि जो नेता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करते हैं, वही बेटियों को ही प्रताड़ित कर रहे हैं. अगर लड़की और उसके परिवार को कुछ होता, है तो उसके जिम्मेदार भी यही होंगे.

बाद में बयान से पीछे हटी लड़की

लड़की ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी उम्र 20 साल है और वह विधायक की बेटी की उम्र की है. लड़की ने शिकायत में यह भी कहा कि उसके पास दो फोन थे. एक फोन को तोड़ दिया गया, ताकि सबूत को मिटाया जा सके. बता दें कि यह सभी बातें आरोप के तौर पर पीड़ित लड़की ने अपने शिकायत पत्र में कही हैं, जिसे पुलिस ने FIR में भी दर्ज किया था. गौर हो कि बाद में पीड़ित लड़की ने अपने बयान से कदम पीछे हटा लिए थे. पीड़ित लड़की ने कहा था कि वह दबाव में थी और दबाव में ही उसने ऐसा सब किया. वास्तव में विधायक ने उसके साथ ऐसी कोई हरकत नहीं की.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के लिए कई दावेदार : मुख्यमंत्री के पास कर रहे लॉबिंग : एचएएस अधिकारी संजीव ठाकुर का नाम भी चर्चा में

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक आशीष शर्मा का नाम तय माना जा रहा है , जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने किया एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज केन्द्र का शुभारम्भ

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज के केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र सिविल सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

पोस्टमार्टम के लिए शव चम्बा अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...
Translate »
error: Content is protected !!