दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

by

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :
चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा बुधवार सुबह भरमाणी सड़क पर पेश आया। जब सभी टाटा सूमो एचपी02सी 0345 में सवार होकर मणिमहेश दर्शन के बाद भरमाणी माता के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। दर्शन करने के बाद वापिस भरमौर लौट रहे थे। लेकिन भरमाणी-भरमौर मार्ग पर गाड़ी हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे के बाद तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। जहां से घायलों को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि गाड़ी में 13 लोग सवार थे। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दस गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
उधर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि भरमाणी मार्ग पर घटित सूमो वाहन दुर्घटना ओवर लोडिंग के कारण घटित हुई है। जिसमें मौके पर तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दस श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें छह घायलों को भरमौर व चार घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दुर्घटना की जांच एवं आगामी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

घायलों की सूची।

1. आरती पत्नी स्वरूप निवासी पठानकोट।
2. मानव पुत्र अशोक कुमार निवासी शाह क्लोनी गांधी चौंक पठानकोट।
3. विवेक कुमार पुत्र पवन शाहीन निवासी बुलंदशहर पठानकोट।
4. सौरभ पुत्र सुमन कुमार निवासी पटेल चौंक पठानकोट।
5. राजेश पुत्र राम निवासी पटेल चौंक पठानकोट।
6. विशाल कुमार निवासी पठानकोट।
7. शिखा पुत्री राजकुमार निवासी पठानकोट।
8. राहुल पुत्र बलजीत निवासी ढांगू पीर पठानकोट।
9. आशीष पुत्र गुड्डू निवासी गांव मंत्नी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश।
10. गौरव पुत्र राजेश कुमार निवासी पठानकोट।

मृतकों की सूची
1. नेहा पुत्री जनक निवासी जिला पठानकोट।
2. दीक्षा पत्नी राजेश निवासी पटेल चौंक पठानकोट।
3. लाठी निवासी पटेल चौंक पठानकोट।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुविधा शिविरों में आ रहे हैं: निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  केंद्र की मोदी सरकार की सुविधाओं को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा विभिन्न गाँवों में लगाए जा रहे शिविरों का आम लोग भरपूर लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

मंडी, 27 जनवरी । नगर निगम मंडी के पांचों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ से मैला उठाने के कार्य कर रहे व्यक्ति के पुनर्वास के लिए 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता : एसडीएम मनीष कुमार सोनी

हमीरपुर 21 अक्तूबर। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मचारियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अध्निियम-2013 के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोेधन समिति की बैठक शनिवार को यहां एसडीएम मनीष कुमार सोनी...
article-image
पंजाब

जरनैल सिंह फुटबाल अकेडमी ने जेसीटी फगवाड़ा को 5-3 गोल से हराया : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच

गढ़शंकर, 1 अगस्त  – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम...
Translate »
error: Content is protected !!