मारपीट के आरोप में पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 30 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के आरोप में दो मामलों में दोनो पक्षो के 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पहले मामले में रणदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बागवाई थाना गढ़संकर जिला होशियारपुर ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बच्चे के साथ अपने कमरे में बैठी थी, तभी उसका बेटा प्रभजोत ने दरवाजा खोला तो उसके जेठ कुलदीप सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकियां दी और मेरी जेठानी कृपाल कोर पत्नी कुलदीप सिंह, जेठानी परमजीत कोर पत्नी सुरजीत सिंह, मनप्रीत कोर पुत्री सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने भी झगड़ा करना शुरू कर रहे। उन्होंने कहा कि जेठ कुलदीप सिंह, परमजीत कौर ने मुझे लोहे के तवे से मारा और जसविंदर सिंह ने मेरे सिर पर वार किया और मेरे साथ मारपीट की और मेरे चिल्लाने पर वे चले गये। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल करवाया था। गढ़शंकर पुलिस ने रणदीप कौर के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह, कृपाल कोर पत्नी कुलदीप सिंह, परमजीत कोर पत्नी सुरजीत सिंह, मनप्रीत कोर पुत्री मनप्रीत कोर के खिलाफ 118,127(2),351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार दूसरे मामले में परमजीत कोर पत्नी लेट सुरजीत सिंह निवासी बागवाई थाना गढ़संकर ने बयान में कहा कि 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसका जेठ कुलदीप सिंह छत पर गया तो दरानी रणदीप कौर ने उसे गालियां देने लगी और जान से मारने की धमकी देने लग पड़ी उसने बताया कि जब वह अपनी जेठानी कृपाल कौर ऊपर गई तो रणदीप कौर ने कृपाल कौर से मारपीट की और हरमनजोत ने मुझे पीटा। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने रणदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी बागवाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार घोषित करने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद- रौड़ी 

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाने के लिए मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव : एक पत्नी सरपंच, दूसरी पंच : 21 साल की काजल धाकड़ युवा सरपंच : अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में महिलाओं ने किया कमाल 21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में कुछ नतीजे चौंकाने...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!