कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारी सम्मानित

by

ऊना: कोरोना काल में जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारियों को आपातकाल में प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने ईएमटी अंजली शर्मा, चालक राकेश व बवली को ऊना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 108 एम्बुलेंस द्वारा अब तक ऊना में 8,952 तथा प्रदेश में 42,071 कोविड-19 रोगियों को सेवाएं दी हैं। इसी प्रकार 102 एम्बुलेंस के माध्यम से ऊना जिला में 15,973 व प्रदेश भर में 2,22,759 रोगियों को सेवाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की यह एम्बुलेंस सेवा रोगियों की जान बचाने में सहायक सिद्ध हुई हैं।
इस अवसर पर मेहूल सुकुमारन स्टेट हैड, जीवीके ईएमआरआई, हिमाचल प्रदेश ने समस्त जीवीके ईएमआरआई टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी तथा अपने परिवार की चिंता किए बिना निस्वार्थ भाव से दिन-रात अपनी सेवाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं एनएचएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा जिला चिकित्सा अधिकारियों का कोविड-19 के दौरान निरन्तर सहयोग प्रदान करने के लिए सादर आभारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

घालूवाल : घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी

हरोली : घालूवाल में घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य के परिवार ने स्कूटरों पर सेब बेचे थे और आज वह खुद भी जमानत पर : कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो मर्द मिलकर पैदा कर सकेंगे बच्चे!… चीन में वैज्ञानिकों को कैसे मिली ऐतिहासिक कामयाबी

क्या दो पुरुष बच्चे को जन्म दे सकते हैं? क्या बिना मां के बच्चे का जन्म मुमकिन है? वैसे देखा जाए तो वर्षों से वैज्ञानिक दावा करते रहे हैं कि ऐसा संभव है, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!