आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

by

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा प्रबंधन एवं अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम एवं न्यूनीकरण की तैयारी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करना था। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयंसेवियों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला की सभी पंचायतांे से 15 स्वयंसेवियों का आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण करवाया जाना प्रस्तावित है शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं को प्रशासन की सामर्थ्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यशाला में गृह रक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग के राहत एवं बचाव कार्यों में तालमेल स्थापित करके आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने बारे जागरूक किया गया। साथ ही आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाने तथा और अधिक सक्षम बनाने पर बल दिया गया।
कार्यशाला में मैडी मेला 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 स्वयंसेवियों को उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण और जागरूकता शिविरों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 8 अन्य स्वयंसेवियों को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीपीओ संजय संख्यान, गृह रक्षा विभाग से वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा, अग्निशमन अधिकारी सुरेश, डीडीएमए की ओर से सुमन चहल सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिजीत दीपके को ₹50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत… 8 दिन में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने लिया था हिरासत में, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई नई दिल्ली। तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!