आर्थिक हालात ठीक है तो क्यों रुकी हैं भर्तियां, डीए और क्यों बंद है हिम केयर, सहारा : जयराम ठाकुर

by
सदन में कहते हैं आर्थिक हालत ख़राब हैं और फिर मीडिया में कहते हैं नहीं हैं,   मुख्यमंत्री हर रोज़ दे रहे हैं हास्यास्पद बयान, सरकार तय कर ले कि क्या हैं हालात
प्रदेश में नहीं बची है कानून व्यवस्था, नेरचौक में डॉक्टरों के साथ हुई घटना असहनीय
एएम नाथ। मण्डी :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की खूब किरकिरी करवा रहे हैं। एक दिन विधानसभा के अंदर कहते है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, दूसरे दिन कहते है कि प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक है। फिर कहते हैं कि हम प्रदेश की आर्थिक हालत सही कर रहे हैं। कभी कहते थे कि श्रीलंका जैसे हालत बन जाएंगे? तो क्या मुख्यमंत्री ने सदन में भी झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया। प्रदेश के लोग सच में समझ नहीं पा रहे है कि सरकार कहना और करना क्या चाह रही है। मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्री सुबह कुछ कहते हैं और शाम को कुछ। सदन में कहते है कि सीपीएस, मंत्री और विधायक दो महीनें का वेतन रुककर तीसरे महीनें में एक साथ लेंगे लेकिन उसी शाम को पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपने करीबी मित्र का मानदेय 30 हज़ार रुपए से बढ़ाकर एक लाख तीस हज़ार कर देते हैं। हास्यास्पद यह है कि सरकार में बैठे बहुत लोग कहते हैं कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी ही नहीं हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर आर्थिक संकट नहीं है तो प्रदेश के युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिल रहा है? प्रदेश सरकार बेतहाशा क़र्ज़ क्यों ले रही है? रिजल्ट जारी होने के बाद नियुक्तियां क्यों नहीं मिल रही है? प्रदेश में बेसहारा लोगों को आर्थिक संबल देने की सहारा योजना को क्यों बंद कर दिया गया। आज प्रदेश में हिमकेयर के तहत इलाज क्यों बंद हैं? हिम केयर के तहत लोगों की जान बचाने वाली ओपन हार्ट सर्जरी क्यों बंद है? क्यों लोगों को पहले से मिल रही सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं? अगस्त महीनें के आंटे का पूरा कोटा डिपुओं में क्यों नहीं पहुंचा? सरसों के तेल के दाम डिपुओ 12 फ़ीसदी क्यों बढ़ाए गए? क्यों बिजली पानी के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं। क्यों युवाओं के टीईटी और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा फ़ीस को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया? जनहित से जुड़े ऐसे सैकड़ों सवाल हैं जिससे सुक्खू सरकारा भागना चाहती है। मुख्यमंत्री यह ध्यान रखें कि अब बहुत हो गया। विपक्ष सरकार को अपनी नीति और नीयत को सुधारने के लिए बहुत समय दिया, लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल से यह साफ़ है कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों में कोई रुचि नहीं ले रही है। बस मित्रों को आगे बढ़ाने के एजेंडे पर काम कर रही है। भारतीय जानता पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। पुलिस अपराध परनियंत्रण करने में रुचि नहीं दिखा रही है। मीडिया के माध्यम से पता चला कि नेर चौक अस्पताल में भी अराजकतत्वों द्वारा घुस कर उत्पात मचाया गया। प्रशिक्षु डॉक्टरों से मारपीट की गई। प्रदेश में लोगों के जान की हिफ़ाज़त करने वाले डॉक्टर्स भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई करे। हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सहन नहीं की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांडः क्या इस्तीफा देंगे जस्टिस यशवंत वर्मा या महाभियोग चलेगा? कैश कांड में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय- CJI संजीव खन्ना ने जांच वाली रिपोर्ट को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कराया था। इस जांच की रिपोर्ट पिछले दिनों आ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन : ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई

सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख एएम नाथ। ऊना :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
Translate »
error: Content is protected !!