गर्मी में पसीना छूटा रहे बिजली के अघोषित कट….बीमार व बच्चों के लिए समय काटना मुश्किल हुया: शूका

by

भास्कर न्यूज।। गढ़शंकर – शहर में इन दिनों पढ़ रही तेज गर्मी और लग रहे बिजली के अघोषित कटों ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है।यहां बिजली सप्लाई ना आने के कारण गांवों के लोगों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर जाम लगाकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं, शहर में भी बिजली की आंख मिचौली की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली के इन कटों के कारण लोगों को खाने-पीने, नहाने यहां तक कि पीने के पानी के लिए भी भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना बीमार व बच्चों को करना पड़ रहा है क्योंकि वह घर से बाहर नहीं निकल सकते। यह कांग्रेस सरकार का फेलियर है जो राज्य की जनता को भोगना पड़ रहा है। इन बातों का प्रगटावा नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व सीनियर अकाली दल बादल नेता राजिंदर सिंह शूका ने कहा कि सरकार लोगों को बिजली सप्लाई कराने में नाकाम हो गई है और वह निवर्तमान सरकार पर आरोप लगा मर अपना दामन बचा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में उन लोगों का हालत दयनीय है जो बाजार में रहते है यहां हवा का पुहंच पाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे महंगी बिजली होने के वावजूद लोग बिल अदा कर रहे हैं लेकिन बिजली की सप्लाई जरूरत के समय नामात्र है। राजिंदर सिंह शूका ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बिजली की सप्लाई निर्वघ्न चालू करें ताकि यहां शहर गाँवो के लोग तपती गर्मी में पंखे के नीचे बैठ सके वही किसानों को भी धान की फसल पालने में समस्या न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव के दौरान शानदार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

होशियारपुर : विधान सभा चुनाव-2022 के दौरान विधान सभा क्षेत्र-41 उड़मुड़ में चुनाव प्रक्रिया में शानदार भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी-कम- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह...
article-image
पंजाब

15 इंजेक्शन, 20 ग्राम नशीली दवाएं और 36 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 फरवरी: थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन आरोपियों से 15 इंजेक्शन, 20 ग्राम नशीला पदार्थ और 36 बोतल शराब जब्त कर मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एस एच...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अगले 2-3 दिनों में : केजरीवाल ने कहा जालंधर में 165 मोहल्ला क्लिनिकों के उद्घाटन के दौरान 

जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अगले 2-3 दिनों में की जाएगी। यह घोषणा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में 165 मोहल्ला क्लिनिकों के उद्घाटन के दौरान की।...
article-image
पंजाब

माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए राणा राज कुमार ने की पूजा अर्चना

गढ़शंकर: माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में वायस आफ दा पीयुप्ल के को कन्वीनर प्रसिद्ध समाज सेवी राणा राज कुमार नतमस्तक हुए और पूजा अर्चना करवाते हुए पूरी दुनिया से कोरोना से मुक्ति दिलाने...
Translate »
error: Content is protected !!