सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

by
रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और सुरीले साजों पर अपनी स्वर लहरियां बिखेरीं।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में लिए जाएंगे। नामी कलाकारों के अलावा बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। इसके अलावा अन्य सभी को महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए ऑडिशन में भाग लेना होगा।
यहां करें आवेदन
ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। ऑडिशन के लिए मौके पर भी ओवदन सौंपा जा सकता है।
इसके अलावा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।
इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के साथ-साथ ऊना जिले की समृद्ध परंपराओं, धरोहरों, और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति अपने लेख 7 सितंबर तक उपरोक्त ईमेल पते पर भेज सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समूह मानवता को गुरु नानक के संदेश पवन गुरु पानी पिता माता धरती महत को समझने और अपनाने की जरूरत : हरवेल सिंह सैनी

गढ़शंकर । शिवमंदिर समुंद्रा में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रयास के तहत सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर दुआरा पर्यावरण को सवच्छ बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौदे लगाए। इस समय...
article-image
पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह को पत्र : पंजाब के निवासियों के हथियार लाइसेंस चंडीगढ़ में भी मान्य हों – कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़, 29 जनवरी । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोर्टमोर स्कूल में चिट्टा के विरुद्ध आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम : अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आज यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार एक्शन में!… कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

चंडीगढ़ । पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब की मान सरकार एक्शन मोड में है। जहां, पंजाब सरकार ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। 6 मई के आदेश को बताया ग़लत।साथ ही सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!