निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

by
सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई
रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। बता दें, साल 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने की उनकी असाधारण उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में खुशी की लहर है।
25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस और अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। निषाद ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरणा देने वाली है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
ने भी निषाद कुमार की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता हमें सिखाती है कि कोई भी बाधा हमारे सपनों के सामने टिक नहीं सकती। उन्होंने निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला ऊना के उपायुक्त जतिन लाल सहित पूरे प्रशासनिक अमले ने निषाद कुमार की इस अद्वितीय उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनकी जीत से हर ऊनावासी गर्व महसूस कर रहा है। निषाद कुमार की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक बनेगी, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल : पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अमृतसर   : अमृतसर पुलिस को 24 घंटे के अंदर ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
पंजाब

लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार : गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन

 चंडीगढ़ :   पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण – 17 जनवरी, 2024 से 06 फरवरी, 2024 तक

भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 17 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स,...
Translate »
error: Content is protected !!