संकट मोचन मंदिर में हरी पत्तल पर मिलने लगा भंडारा

by
एएम नाथ। शिमला 02 सितंबर – जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टोर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में पत्तल पर भंडारा ग्रहण करने को लेकर काफी उत्साह दिखा।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शहर का दूसरा मंदिर हैं जहां पर टोर के पत्तल पर भंडारा परोसा जा रहा है।जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के आधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुन्नी खंड में कार्य कर रहे सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन बसंतपुर को पत्तल बनाने का जिम्मा दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर भंडारा परोसने की है और इसी के तहत प्रथम चरण में इसकी शुरुआत 14 जुलाई 2024 से तारादेवी मंदिर में की गई थी। अब दूसरे चरण में संकट मोचन मंदिर में पत्तल पर लंगर परोसा गया है। इसके बाद जाखू मंदिर में भंडारा परोसे जाने का फैसला लिया गया है।
संकट मोचन मंदिर में पत्तल के लिए सक्षम फेडरेशन 4000 पत्तल मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तथा स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक, बड़सर के विधायक कहकर गए कि पहला वोट डालना, मैं सब पर नजर रखूंगा – सुक्खू

एएम नाथ।बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव आखिरी चरण में होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रचार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 10 एएनओ बने सेकंड ऑफिसर, जिले का बढ़ाया मान

ओटीए कैंप्टी से प्रशिक्षण पूर्ण कर मिला लेफ्टिनेंट स्तर का दर्जा एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में निभाएंगे अहम भूमिका एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल कैडेट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 22 मई :  द एनवायरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लोगों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!