64 हजार को मिलेगा रोजगार : नये प्रोजेक्ट से पंजाब की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – पूर्व सांसद परनीत कौर

by

राजपुरा, 2 सितंबर :   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 10 राज्यों में 12 नये औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी थी। इन शहरों में पटियाला जिला का राजपुरा भी शामिल था। राजपुरा को औद्योगिक शहर व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिये चुनने पर भाजपा ने आज यहां धन्यवाद समारोह का आयोजन किया।  इसका आयोजन भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जग्गा की ओर से किया गया था। समारोह में पूर्व सांसद परनीत कौर को यह प्रोजेक्ट लाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री एसोसिएशन, व्यापार मंडल, एडवाकेट सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद परनीत कौर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 1100 एकड़ जमीन में लगभग 1367 करोड़ से पूरा होगा।

पंजाब को यह प्रोजेक्ट देने उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पंजाब में इंडस्ट्री बढ़ेगी। इसके अलावा पंजाबी की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और इलाके के 64 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट की बदौलत पंजाब खुशहाल होगा।

परनीत कौर ने विरोधियों पर बरसते हुए कहा कि जो लोग गुमराह कर रह हैं कि भाजपा किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ऐसी होती तो प्रधानमंत्री मोदी पंजाब को इतना बड़ा प्रोजेक्ट क्यों देते। भाजपा न तो पंजाब न तो किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के चलते पंजाब के विकास की गति में कमी आई है।

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वो आंदोलन समाप्त करें और मिलकर साफ दिल से बातचीत का रास्ता अपनाएं। उन्होंने कहा कि इस से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह गांव चमारू के नजदीक एक इंडस्ट्रियल हब लेकर आए थे। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद परनीत कौर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। हरियाणा सरकार ने 23 फसलों पर एमएसपी की घोषणा कर दी और पंजाब सरकार को भी अपना वादा पूरा करते हुए इसकी घोषणा करनी चाहिए। इस मौके पर इलाका प्रभारी जगदीश जगा ने भी पंजाब के राजपुरा को इतना बढ़ा प्रोजेक्ट देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर जिला प्रधान जसपाल सिंह, महासचिव प्रदीप नंदा, उप प्रधान शांति सपरा, डा नंद लाल, रूपिंदर सिहं रूपी, किशन सिंह, शेखर चौधरी, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘ढाई साल से जेल में हूं…..’वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया सुनवाई से इनकार?

नई दिल्ली ।  सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सोमवार (10 नवंबर, 2025)...
article-image
पंजाब

आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चंडीगढ़ : देशभर में सोमवार को होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच होली के त्योहार के साथ मेल खाने वाले ‘होला मोहल्ला उत्सव’ के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

चंडीगढ़ : आईपीएस आफिसर गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया है। डीजीपी वीके भावरा आज...
article-image
पंजाब

निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी : 690 ग्राम IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर

अमृतसर. पाकिस्‍तान के निशाने पर पंजाब को एक बार फिर दहलाने की कोशिश थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए 15 अगस्‍त की तारीख मुकर्रर की गई थी । आतंकी अपने मंसूबों में...
Translate »
error: Content is protected !!