खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज : अलग-अलग ब्लाकों में आयोजित हुए खेल मुकाबले

by

होशियारपुर, 03 सितंबर :  पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों के अंतर्गत जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज शानदार आगाज हुआ। जिले के पांच ब्लाकों में आज पहले चरण के मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें ब्लाक होशियारपुर-2 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल, ब्लाक टांडा के ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल कालेज टांडा में एस.डी.एम प्रीत इंदर सिंह बैंस, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, ब्लाक तलवाड़ा के खमता पत्ती(भवनौर) में तहसीलदार, ब्लाक मुकेरियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए व कैंप ग्राउंड मुकेरियां में हलका इंचार्ज जी.एस मुल्तानी व ब्लाक गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर व बी.ए.एम कालेज गढ़शंकर में एस.डी.एम शिवराज सिंह बल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई।

ब्लाक टांडा में एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस ने, ब्लाक तलवाड़ा में तहसीलदार, ब्लाक मुकेरियां में हलका इंचार्ज जी.एस मुल्तानी व ब्लाक गढ़शंकर में एस.डी.एम शिवराज सिंह बल ने आयोजित खेल मुकाबलों की शुरुआत करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की पहलकदमी के चलते प्रदेश में खेल संस्कृति प्रफुल्लित हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होने वाले खेल मुकाबलों से प्रदेश के गांव स्तर पर खिलाडिय़ों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिला है, जिसके माध्यम से वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने रख पाएगा। इस दौरान मुख्य मेहमानों ने खिलाडिय़ों से बातचीत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि ब्लाक होशियारपुर ब्लाक-2 अंडर-14 लड़कियों में बोहन, सैंट कबीर विजेता रहे। अंडर-21 लड़कों में फुटबाल क्लब बोहन विजेता रहा। वालीबाल लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों में रयात-बाहरा व रौड़िया विजेता रहे। ब्लाक टांडा में लांग जंप अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में सिमरन पहले, मन्नत कजला दूसरे व जसप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में परमिंदर कौर पहले, ऋतु सैनी दूसरे व खुशप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लड़के में निशांत सिंह पहले, प्रमोद दूसरे व लव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कों में हरमनजोत सिंह पहले, हरमन मेहरा दूसरे व तरनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 लड़कियों में समीना पहले, पुष्पा देवी दूसरे व गुरलीन कौर तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-21 लड़कों में मंजोत सिंह पहले, जसदीप दूसरे व सिमरनजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। शाट पुट अंडर-14 लड़कों में परमजोत सिंह पहले, तरनप्रीत सिंह दूसरे व रतिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कियों में पीहूप्रीत पहले, एकनूर कौर दूसरे व जसकिरत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों में जसमीत भाटिया पहले, प्रभजोत सिंह दूसरे व इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों में पलक चौहान पहले, सवित कौर दूसरे पर रही। अंडर-21 लड़कियों में मुस्कान पहले, जश्वप्रीत कौर धामी दूसरे व जसदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। लड़के 600 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह पहले, सहजदीप सिंह दूसरे व प्रमोद तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 तीन हजार मीटर लड़कियों में प्रभप्रीत कौर पहले, तनवीर कौर दूसरे व तान्या तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 तीन हजार मीटर लड़कों में अहसान अली पहले, सुखवीर सिंह दूसरे व सोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के 100 मीटर मुकाबलों में पूनम पहले, परमिंदर कौर दूसरे व रणजोत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों के 100 मीटर मुकाबलों में गगनदीप सिंह पहले, हरमनजोत सिंह दूसरे व माधव पासी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के 800 मीटर मुकाबलों में डिंपल कुमारी पहले, सिमरनजोत कौर दूसरे व गुरलीन तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों के 800 मीटर मुकाबलों में नितिश यादव पहले, रंजीत दूसरे व नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कियों के पांच हजार मीटर में सिमरन पहले स्थान पर रही। अंडर-21 लड़कों के पांच हजार मीटर में पलविंदर सिंह पहले, जौवनप्रीत सिंह दूसरे व कुलविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 100 मीटर लड़कियों में महकप्रीत सैनी पहले, गुरनूर कौर दूसरे स्थान पर रही। अंडर-21 लड़कों के 100 मीटर में दमनदीप सिंह पहले, मनप्रीत सिंह दूसरे व परमवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 800 मीटर लड़कों में आलोक कुमार पहले, जौवनप्रीत दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कियों के 800 मीटर में महक पहले, नैना दूसरे व संदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 से 30 के मुकाबलों में आकाशदीप सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर-41 से 50 युवकों के 100 मीटर मुकाबलों में गुरदीप सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर-41 से 50 युवकों के 800 मीटर मुकाबलों में गुरजिंदर सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर- 51 से 60 युवकों के 100 मीटर मुकाबलों में अवतार सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर 51 से 60 युवकों के 800 मीटर मुकाबलों चरनजीत सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर-70 से 80 आयु वर्ग के 800 मीटर में हरबंस सिंह पहले स्थान पर रहे। अंडर-61 से 70 युवकों के 800 मीटर में लखवीर सिंह पहले स्थान पर रहे।

खो-खो अंडर-14 लड़कियों में कैबर्ज अर्थ स्कूल टांडा पहले, विक्टोरिया इंटरनेशनल दूसरे पर रहे। अंडर-17 लड़कों में ग्राम पंचायत धुग्गां कलां पहले व विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कों में विक्टोरियां इंटरनेशनल स्कूल टांडा पहले व लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल टांडा दूसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक मुकेरियां में अंडर-17 कबड्डी नेशनल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाय पहले, ग्राम पंचायत टांडा राम सहाय दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो अंडर-14 में हिम्मतपुर धनोआ पहले स्थान पर रहा। वालीबाल अंडर-21 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंगाला पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाय दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल अंडर-17 में ग्राम पंचायत मेहंदीपुर पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाय दूसरे स्थान पर रहा। शाट पुट अंडर-14 लड़कों में जश्न सैनी पहले, वंश पुरी दूसरे व वंश सिंह तीसरे स्थान पर रहा। शाट पुट अंडर-17 में कक्ष जरियाल पहले, लवप्रीत दूसरे व काव्या सोनी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर -21 शाटपुर लड़कों में शुभम राणा पहले, हरजोत सिंह दूसरे व ईशरपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

ब्लाक गढ़शंकर में खो-खो अंडर-14 लड़कों में सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर पहले, मानव पब्लिक स्कूल गढ़शंकर दूसरे व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कियों में सरकारी मीडिल स्कूल हाजीपुर पहले, एस.बी.एस सदरपुर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल पहले स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों में एम.आर पनाम पहले, एस.बी.एस सदरपुर दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स के 60 मीटर लड़कों के मुकाबलों में तनवीर पहले, विवेक दूसरे व हरमाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर लड़कों के मुकाबले में बबलू पहले, वारिस दूसरे व विवेक तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर लड़कों के मुकाबलों में अबरार पहले, मनिंदर सिंह दूसरे व नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के 800 मीटर मुकाबलों में जसप्रीत नागरा पहले, दीक्षा कुमारी दूसरे व अनामिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कियों के 100 मीटर मुकाबलों में कोमलप्रीत कौर पहले, मनसिमरन कौर दूसरे व तान्या ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कियों के 400 मीटर मुकाबलों मे नवनीत कौर पहले, प्रीया मौर्या दूसरे व हरमनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लड़कियों के 60 मीटर मुकाबलों में डाली पहले, हरमनप्रीत कौर दूसरे व गुरशगुण कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लड़कियों के 600 मीटर मुकाबलों में गुरमिता पहले, गुरशगुन कौर दूसरे व गोपी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों के 1500 मीटर मुकाबलों में मनिंदर सिंह पहले, पुरुषोत्तम दूसरे व मनिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के 800 मीटर मुकाबलों में सैमन डांग पहले, हरमन सिंह दूसरे व आदित्य शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के 100 मीटर मुकाबलों में सजीत पहले, नैतिक दूसरे व जसप्रीत तीसरे स्थान पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

होशियापुर । दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह का आगाज गत दिवस धूमधाम से हुआ । सर्वप्रथम संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद और सुश्री शारदा सूद के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ अभियान को शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पैदाल यात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को कोई समर्थन नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
Translate »
error: Content is protected !!