पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में किसान सगठनों ने किया प्रदर्शन

by

माहिलपुर में ट्रैक्टर को रस्से से खींच कर जताया रोष।
माहिलपुर – शहर के मुख्य चौक पर किरती किसान सगठनों के सदस्यों ने जाम लगाकर मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। मखन सिंह कोठी, तलविंदर हीर, गुरिंदर केंडोवाल, विजय कुमार बंबेली, कृष्ण राव केंडोवाल व खुशवंत सिंह बैंस ने संबोधित करते हुए कहा कि देश मे पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में रात दिन बढ़ोतरी हो रही है लेकिन लोगों की आमदनी में कोई बढ़ोतरी न होने के कारण घर की रसोई का खर्चा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी नीत भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और सरकार इस पर नकेल कसने में नाकाम हो गई है। विजय बंबेली ने कहा कि सरकार लोगों को फ़्री सुविधाओं देनी बंद करे और यह सुनिश्चित करें कि शिक्षा व सेहत सुविधाए हर किसी को निशुल्क मिले।
सीटू ने ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर विरोध प्रदर्शन किया….
सुंयक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पंजाब किसान सभा सीटू खेत मजदूर यूनियन के सदस्यों ने माहिलपुर थाने के सामने महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में ट्रैक्टर को रस्सी के सहारे खीचकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर ट्रैक्टर के साथ बंधा हुआ था। इस प्रदर्शन को कामरेड दिलबाग महदूद, महिंदर कुमार बद्दोआन, सोमनाथ स्तनोर, नीलम ने मोदी सरकार द्वारा बढ़ रही महगाई के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठ बोल कर सत्ता हासिल करने के बाद जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ी है वह चिंताजनक है लेकिन मोदी सरकार जनता को कोई भी रिलीफ नही दे पा रही। इस प्रदर्शन में चरणदास बिलू, हरपाल सिंह, गौरव कुमार, निहाल, हरबंश कौर, सतिंदर कौर, भजन लाल, भजन कौर लंगेरी, तारो, तरसेम ललवान, रामदयाल, जीत सिंह रणबीर राणा, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह नरिंदर निंदी, सतपाल ब राजन भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

OBC क्रीमीलेयर को लेकर सरकार का नया प्लान : आरक्षण दायरे से बाहर हो सकते हैं ये लोग; 6 मंत्रालयों में मंथन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच आरक्षण का लाभ प्रदान करने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जो विभिन्न केंद्र और राज्य सरकारों,...
article-image
पंजाब

घर पर सामान बिखरा, खून से लथपथ मिली लाशें – दिल्ली से बेटा करता रहा फोन

बठिंडा :    में बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बठिंडा के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होगा भव्य आयोजन; श्री आनंदपुर साहिब में होगा श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का संगमआयोजन :

श्री आनंदपुर साहिब 23 से 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय भव्य समागम के लिए तैयार है। यह आयोजन सिख इतिहास...
article-image
पंजाब

23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी :

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर संभव कोशिश कर रही है। शनिवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि 31...
Translate »
error: Content is protected !!