पैसों से भरा पर्स लौटा कर नौजवान ने इमानदारी की मिसाल पेश की

by

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां के नजदीक ईटों के भट्टे के सामने सड़क पर पैसों से भरा पर एक नौजवान ने उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाली पुत्र भाग सिंह निवासी झोनोबाल ने बताया कि रोजाना की तरह वह नंगल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तो उक्त स्थान पर उसे सड़क पर पड़ा एक पर्स मिला। जब उसने पर्स को खोलकर देखा तो पर्स रुपयों से भरा हुआ था और उसमें कुछ जरूरी कागजात थे और कागजात के आधार पर मैं पर्स के असली मालिक तक पहुंच गया। यह पर्स जस्सी पुत्र तीर्थ सिंह निवासी अचलपुर का था। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पाली में जस्सी का पर उसके हवाले कर दिया। इस अवसर पर जस्सी निवासी अचलपुर ने पाली की ईमानदारी के लिए उस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पाली ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। नौजवान की इमानदारी की इलाके में खूब चर्चा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

जालंधर। फिल्लौर के पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल...
article-image
पंजाब

सुबह पति-पत्नी की मौत : रात को मनाया था बेटी का बर्थडे…..

जालंधर :  वीरवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए। बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया व वीरवार...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की जत्थेदार गड़गज्ज से अपील : बोले… मिलते है 15 जनवरी को सबूतों के साथ

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जत्थेदार गड़गज्ज से खास अपील की है। CM भगवंत मान को अकाल तख्त पर बुलाया गया है। साथ ही उन्होंने जत्थेदार...
Translate »
error: Content is protected !!