सांसद तिवारी द्वारा सोसाइटी को सुविधाएं मुहैया करवाने का भरोसा, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-74 द्वारा बैठक का आयोजन

by

मोहाली, 10 जुलाई: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74, मोहाली द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी विशेष तौर पर शामिल हुए। जिन्होंने इस दौरान इलाका निवासियों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द हल करवाने का भरोसा दिया।
इलाका निवासियों द्वारा विकास को लेकर बताई गई समस्याओं पर सांसद तिवारी ने कहा कि इससे अधिक को शहर के अन्य इलाकों की तरह सुख सुविधाएं मिलेंगी, जिन्हें वह स्थानीय निकाय विभाग के पास उठाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने सोसाइटी में सोलर लाइटें लगाने हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान भी किया।
इससे पहले सोसायटी के प्रधान एसएस बेदी ने बताया कि उनके इलाके को पीएसआईसी द्वारा स्थापित किया गया था। जिसे लेकर नीलामी के वक्त तो बहुत सारे भरोसे दिए गए थे, लेकिन अभी भी बहुत कमी है।
इस बारे सांसद तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा इलाके को अपने हद में लाया जा रहा है और जल्द ही उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी।
बैठक का आयोजन दिशा कमेटी मोहाली के सदस्य अमन स्लेच द्वारा किया गया था। जहां अन्य के अलावा रविंद्र पाल सिंह पाली चेयरमैन पंजाब एग्रो, हरविंदर सिंह पार्षद, प्रमोद मित्रा पार्षद, नवजोत बचल, पूर्व प्रधान जुगराज सिंह, जनरल सेक्रेटरी जेसी महे, अजय शर्मा भी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

District Red Cross Society to

Hoshiarpur/July 2/Daljeet Ajnoha : Under the able guidance of Deputy Commissioner-cum-Chairman of the District Red Cross Society Ashika Jain, the District Red Cross Society has launched a special campaign aimed at bringing new hope...
article-image
पंजाब

Power Dept Cracks Down on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : Following directives from senior power department officials, strict action is underway against defaulters who fail to pay electricity bills and those indulging in power theft. Department teams are conducting ongoing...
पंजाब

एक्टिवा सवार पति पत्नी से सोने के गहने व नगदी लूटने वाले महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर में एक्टिवा सवार पति पत्नी को रोककर उनसे सोने के गहने व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी है। दर्ज...
article-image
पंजाब

संगठनों ने गरीब मरीज के आपरेशन पर लाख रुपये खर्च किये 

गढ़शंकर, 23 मई: आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब मरीज जसपाल सिंह निवासी गांव धमाई तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर का सितंबर 2023 में एक्सीडेंट हो गया था। पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर होने के कारण हड्डी...
Translate »
error: Content is protected !!