विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार : बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव

by

रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.  हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. अब तक कुल कुल 71 सीटों पर फैसला हो चुका है. बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि पहले ऐसी चर्चा थी कि बजरंग पूनिया बादली से चुनाव लड़ सकते हैं. क्योंकि बजरंग बादली से आते हैं. लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सिर्फ प्रचार करेंगे.

विनेश फोगाट के विधानसभा चुनाव लड़ने पर हरियाणा कांग्रेस प्रमुख दीपक बाबरिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह तय हो चुका है कि वह जुलाना से चुनाव लड़ेंगी. सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है.

बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है. विनेश फोगाट और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. इसके बाद वे कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोलीं विनेश :   पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली में “सड़कों पर घसीटे जाने” के दौरान विरोध करने वाले पहलवानों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों और मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं, आपने मेरी रेसलिंग जर्नी के दौरान मेरा साथ दिया. मैं कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा करती हूं, कठिन समय आपको बताता है कि आपके साथ कौन है. जब हमें सड़कों पर घसीटा गया, तो भाजपा को छोड़कर सभी दल हमारे साथ खड़े थे. मैं एक नई पारी शुरू कर रही हूं, मैं चाहती हूं कि खिलाड़ियों को वह सब न सहना पड़े, जिससे हमें गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे. हमारा कोर्ट केस चल रहा है, हम उसमें भी जीतेंगे.

वेणुगोपाल ने कही थी रेलवे के नोटिस की बात :  इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विनेश फोगाट को रेलवे ने एक नोटिस जारी किया था. पार्टी सूत्रों ने बताया कि नोटिस में राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करके सेवा नियमों का उल्लंघन करने की बात कही गई थी. हालांकि भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है कि रेलवे से इस्तीफा देने के बाद विनेश फोगाट को कोई नोटिस नहीं दिया गया है.

‘कांग्रेस के लिए बड़ा दिन :   वेणुगोपाल ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए “बड़ा दिन” है और विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का पार्टी में स्वागत करना “हम सभी के लिए” गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो पूरा देश उनके साथ खड़ा था, उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए समर्थन का हवाला दिया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरियानी मार्किटों में जगह जगह खुल रही दुकानों में उन्हें हलाल मांस खिलाया जा रहा, जिसके बारे में हिंदू भाईओं को पता नहीं होता : कल सोमवार को डीसी को इस सबंधी ज्ञापन दिया जायेगा

नवांशहर :  शिव सेना उधव बाला साहिब ठाकरे की बैठक जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर मौहर के नेतृत्व में हुई। जिसमें पंजाब सचिव नरिंदर राठौड़, बलाचौर तहसील अध्यक्ष धर्मवीर विशेष रूप से उपस्थित थे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

महिला से दुष्कर्म : अश्लील वीडियो तैयार कर , वायरल करने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म

नोएडा : आरोपी ने पीड़ित महिला को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की...
Translate »
error: Content is protected !!