परिवार से सिर्फ एक महिला को ही 1500 रुपए की सम्मान मिलेगी राशि : प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 2384 आवेदनों को कर दिया रद्द

by

शिमला, 6 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 2384 आवेदनों को रद्द कर दिया है। सरकार ने ये आवेदन करने वाली महिलाओं को अपात्र पाया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।   यह बात सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को विधानसभा में विधायक राकेश जम्वाल, सुखराम चौधरी, रणधीर शर्मा, पवन काजल और विनोद कुमार द्वारा पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में कही। कर्नल शांडिल ने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश में एक परिवार से सिर्फ एक महिला को ही 1500 रुपए की सम्मान राशि मिलेगी।

कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश में इस समय 28249 महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही कुल 2,45,881 महिलाओं को पहले मिल रही पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में इस साल जनवरी माह से 1006 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपए की राशि दी जा रही है और इस पर अभी तक 1.20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

शांडिल ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण आवेदनों के सत्यापन में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का अनुकरण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी किया जा रहा है, क्योंकि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बना रही है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक इस योजना के तहत प्रदेश में 788784 महिलाओं ने 1500 रुपए की राशि के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 22.84 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपए की सम्मान राशि देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब सरकार इससे पीछे हट गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसी शर्तें लगा दी हैं, जिससे अधिकांश महिलाएं अपात्र हो गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना : 13 मार्च – मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की याचिका को किया खारिज : तीन निर्दलीय विधायकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पिलाया चाय-पानी : 10 साल के बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च अब उठाएगी फौज

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने घोषणा की कि वह पंजाब के एक गांव में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को खाद्य पदार्थ और पानी उपलब्ध करवाने वाले 10 वर्षीय बच्चे श्रवण सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की : खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का किया आग्रह

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!