11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

by
रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा – 2023 रविवार 8 सितम्बर को ऊना जिला के 11 परीक्षा केंद्र्रों में करवाई जाएगी जिनमें कुल 3173 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय आईटीआई ऊना (पीर निगाह रोड), राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला, रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में परीक्षा केंद्र एक और दो, जीएसएसएस(ब्यॉज) ऊना, राजकी डिग्री कॉलेज ऊना, डीएवी वरष्ठि माध्यमिक स्कूल विकास नगर ऊना, एलरमएनएच गर्ल्स राजकीय डिग्री कॉलेज कोटला खुर्द, जीएसएसएस(कन्या) और एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना केंद्र एक और दो शामिल हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंगल सैशन में आयोजित होगी।
जतिन लाल ने बताया कि परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सीपीओ संजय सांख्यान, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजिन्द्र कौशल और बीडीओ ऊना केएल वर्मा को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे : सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन – DC सुमित खिमटा

नाहन, 10 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पल पलटती सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर कंट्रोल नहीं : सांसद सुरेश कश्यप

एएम नाथ।  शिमला : शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद और हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है. सांसद सुरेश कश्यप ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
Translate »
error: Content is protected !!