दुष्कर्म पीड़िता संग मां को सड़क पर पीटा : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित, इलाके में सनसनी

by

लुधियाना :  लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।यह घटना फिरोजपुर रोड पर स्थित पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।   जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां पर कुछ महिलाओं ने बीच सड़क पर हमला किया। करीब 15 मिनट तक उन पर पत्थरों से वार किए गए और बुरी तरह से घसीटा गया। इस घटना में कई महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने पीड़िता और उसकी मां को भला-बुरा कहा और उन पर हिंसक हमला किया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस की प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं थी। सड़क पर हो रहे इस तमाशे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमले को रोकने का प्रयास किया और आरोपित महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने बनाया वीडियो :   वहीं दूसरी तरफ , कुछ लोग सिर्फ घटना का वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों को बचाने में कुछ राजनीतिक नेताओं का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है, जबकि पीड़ित परिवार अब भी इंसाफ के लिए भटक रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
article-image
पंजाब

पति ने लिया बदला, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग- पत्नी की हत्या : वकील दोस्त भी मारा गया

फगवाड़ा :  कपूरथला के फगवाड़ा में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट से 2 सप्ताह पहले महिला और उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग व हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नक्शे से गायब हो जाएगा हिमाचल….सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

एएम नाथ :नई दिल्ली/ शिमला । सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत के नक्शे...
Translate »
error: Content is protected !!