वन-स्टॉप सेंटरों में 156 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी : 16,695 रुपए मिलेगा वेतन

by

एएम नाथ। शिमला। महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने प्रदेश में संचालित होने वाले वन-स्टॉप सेंटरों के लिए आउटसोर्स आधार पर 156 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की है। इन पदों को निर्धारित एजेंसियों के माध्यम से भरा जाएगा। वन स्टप सेंटर (सखी) का उद्देश्य सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सहायता उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य हिंसा पीडित महिलाओं का समर्थन करना है जिसका सामना वे परिवार के भीतर या कार्यस्थल पर या समुदाय के भीतर, निजी या सार्वजनिक स्थानों पर कर सकती हैं। आउटसोर्स आधार पर प्रत्येक जिले में जिला आधार पर इन पदों को आउटसोर्स के तहत भरा जाएगा।

यह एक नौकरी विज्ञापन की जानकारी है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यहाँ पदों की संख्या, प्रत्येक पद के लिए पारिश्रमिक और कुल पदों की संख्या दी गई है:

कुल पदों की संख्या – 156

पदों की जानकारी :

  • 1. केंद्र व्यवस्थापक – 12 पद, पारिश्रमिक – 16,695 रुपए
  • 2. केस वर्कर – 24 पद, पारिश्रमिक – 12,479 रुपए
  • 3. पैरा लीगल कार्मिक व वकील – 12 पद, पारिश्रमिक – 13,000 रुपए
  • 4. पैरामेडिकल – 12 पद, पारिश्रमिक – 12,191 रुपए
  • 5. मनो-सामाजिक परामर्शदाता – 12 पद, पारिश्रमिक – 12,497 रुपए
  • 6. कार्यालय सहायक – 12 पद, पारिश्रमिक – 12,720 रुपए
  • 7. मल्टी पर्पत स्टाफ, व कुक – 36 पद, पारिश्रमिक – 11,250 रुपए
  • 8. सुरक्षा गार्ड – 36 पद, पारिश्रमिक – 12,300 रुपए

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय लग रहा है । वह शनिवार से दिल्ली में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

ऊना, 18 अगस्त – जिला ऊना में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए व दोषियों से जुर्माना वसूलने के अलावा पर्यावरण मुआवजे की वसूली करने के पश्चात ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई पहुंची मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस : पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए सीबीआई यहां पहुंची

शिमला: मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में गुरुवार देर शाम को सीबीआई ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!