डी.ए.वी. बी.एड.कॉलेज, होशियारपुर में नए अकादमिक सत्र 2024-26 की शुरुआत पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद (रिटायर्ड प्रिंसिपल) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के नए अकादमिक सत्र 2024-26 की शुरुआत होने पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया I इस शुभ अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री.हरीश चन्दर शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी सेवानिवृत अध्यापिका श्रीमती संतोष मोहिनी ने यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुतियाँ डाली I वेद मंत्रों के सही उच्चारणों के साथ हवन यज्ञ सम्पूर्ण हुआ I इस हवन यज्ञ में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला, समस्त स्टाफ तथा एम.एड. व बी.एड. सत्र -1(2024-2026) के छात्रों ने सक्रियता से भाग लेकर परमात्मा से कॉलेज की उन्नति, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त मानवता के कल्याण की कामना की I
इस अवसर पर प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव (रिटायर्ड प्रिंसिपल) श्री.डी.एल.आनंद जी ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला को नए अकादमिक सत्र 2024-26 की शुरुआत पर सफलतापूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन संपन्न करवाने के लिए बधाई दी तथा छात्रों को उनके भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया I
यजमान श्री.हरीश चन्दर शर्मा जी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद से ही हमें जीवन के प्रत्येक कार्य का आरम्भ करना चाहिए I इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण को उत्कृष्ट बताते हुए छात्रों को अपनी भीतरी शक्तियों को पहचानने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी I इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान श्री.आर.एम.भल्ला, सहसचिव श्री.शरणजीत सैनी, सदस्य श्री. वाई.पी.जोशी और श्री. सुभाष गाँधी भी विशेष रूप से उपस्थित थे I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्हें कॉलेज के इतिहास तथा विशेष प्राप्तियों के बारे में भी उचित जानकारी दी तथा साथ ही उन्हें कॉलेज से ज्ञान तथा कौशल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तांकि वे एक अच्छे अध्यापक बन कर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महेश अर्थात शंकर

होशियारपुर , दलजीत अजनोहा । महेश अर्थात शंकर है। इसलिए धार्मिक ग्रंथों का यह मत है कि केवल उस गुरु को ही नमस्कार करना चाहिए जो ब्रह्मा, विष्णु और शिव के रूप में है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PWD की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को दरकिनार कर गलत रूट पर सड़क निर्माण का विरोध

466.76 लाख की सड़क परियोजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/बारां |  राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कड़ैयाहाट से गोडियामेहर तक प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

सरकारी कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर के साथ कैटल पाउंड का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा होशियारपुर, 28 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व समाज सेवी सेठ...
article-image
पंजाब

4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!