क्या प्रणीति शिंदे से विवाह करेंगे राहुल गांधी? कौन है प्रणीति शिंदे, जिसके साथ जुड़ रहा राहुल गांधी का नाम

by

सोशल मीडिया पर आजकल राहुल गांधी की शादी की अफवाह से उड़ रही हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर की छात्राओं ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछे थे।  जिसपर राहुल ने जवाब देते हुए कहा था कि अब शादी के बाद बारे में सोचना छोड़ चूका हूँ। अगर शादी होती है तो आप सभी को जरूर बुलाऊंगा। इस वाकये के बाद एक बार फिर राहुल गांधी की शादी को लेकर अफवाहें उड़ रहीं हैं। अफवाह ये उड़ रही है कि राहुल गांधी जल्द ही प्रणीति शिंदे से शादी कर सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन है प्रणीति शिंदे जिसका राहुल गांधी से नाम जुड़ रहा है। आइये हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कौन हैं प्रणीति शिंदे :    प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस की सांसद हैं। वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और UPA सरकार में गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। 43 साल की प्रणीति शिंदे राजनैतिक परिवार से आती हैं। साल 2014 में मोदी लहर के दौरान यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की। इस बार सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के चक्रव्यूह को भेद कर अपने पिता और कांग्रेस की सियासी पिच पर विजय हासिल की है। प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं।

लोकसभा सांसद बनने से पहले 3 बार चुनी गईं विधायक :    सोलापुर से लोकसभा सांसद बनने से पहले प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक सफर की शुरुआत जय-जुई विकासमंच सामाजिक संगठन से की थी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनीं। 2014 और 2019 में भी चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। अब उन्होंने लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर अपना स्थान और ऊंचा कर लिया है। इससे पहले प्रणीति को प्रदेश कांग्रेस ने भी कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में अवसर देकर अच्छी ताकत दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur organizes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.10 :  PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur organizes awareness camp for promotion of biofertilizers  PAU-Krishi Vigyan Kendra, Bahowal, Hoshiarpur, in collaboration with the Department of Microbiology, Punjab Agricultural University, Ludhiana, recently organized an awareness...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश उप उच्चायोग चंडीगढ़ ने मनाया किंग चार्ल्स का जन्मदिन

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायोग ने ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन को लेकर पार्टी की मेजबानी की। किंग का जुड़ाव में चंडीगढ़ और पंजाब का विशेष रहा है।  2006 में उन्होंने चंडीगढ़, पटियाला,...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका: लुक आउट सर्कुलर होने के कारण ,ससुराल (जल्लूपुर खेड़ा ) पहुंचाया पुलिस ने पूछताछ के बाद वापस

अमृतसर : अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई...
Translate »
error: Content is protected !!