कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

by

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.  राहुल गांधी के यूएस दौरे के बीच नौ सितंबर, 2024 को उनका एक फोटो सामने आया, जिसमें उनके साथ एक महिला खड़ी नजर आई. कांग्रेस सांसद इस तस्वीर में हरे रंग की टीशर्ट पहने थे, जबकि उनके साथ एयरपोर्ट के बाहर दिखी महिला ब्राउन कलर का टॉप पहने थीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस फोटो के सामने के कुछ ही देर बाद यह तेजी से वायरल होने लगा और लोग पूछने लगे कि महिला कौन हैं. ब्लिट्ज’ के एडिटर सलाउद्दीन शोएब चौधरी (@salah_shoaib) ने ‘एक्स’ (पहले टि्वटर) पर राहुल गांधी से जुड़े दो फोटो शेयर किए. हालांकि, सलाउद्दीन शोएब चौधरी के दावे पर कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने साफ किया कि राहुल गांधी के साथ नजर आई महिला कौन हैं.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “आप बेवकूफ हैं. तस्वीर में राहुल गांधी के साथ उनके बचपन के दोस्त अमिताभ दुबे हैं, जबकि नजर आईं महिला उनकी पत्नी अमूल्य हैं.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिंक उदयपुर ने रेंजर्स दिल्ली को 3-1 से व बीएएम गढ़शंकर ने लायलपुर जालंधर को 2-0 से पराजित कर मुकाबला जीता- 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन

माहिलपुर – 22 फरवरी से शुरू 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्लब वर्ग में पहला खेल जिंक फुटबाल अकेडमी उदयपुर व रेंजर्स एफसी दिल्ली के खिलाड़ियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए मनोबल बनाए रखने को कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना जरूरी : प्रतिभा सिंह

शिमला : संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोमवार को इस बाबत मैं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं...
article-image
पंजाब

गन्ने का दाम ₹10 प्रति क्विंटल बढ़ाया : पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 401 मिलेगा

अरुण दीवान : चंडीगढ़।  पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सोमवार को गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में प्रो. राम कुमार ने किया लगभग सवा करोड के विकास कार्याें का भूमिपूजन

ऊना, 18 दिसंबर – एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने गत दिवस ग्राम पंचायत पंडोगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 8 संपर्क मार्गाें और 30 लाख से तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!