38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

by
गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में  ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर और दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर के बीच मैच का आयोजन किया, जिसमें गढ़शंकर की टीम ने आदमपुर के खिलाफ 3-2 गोल के अंतर से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर रोटरी क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष राज कुमार राणा ने खिलाड़ियों से जान पहचान कर मैच की शुरुआत की। उन्होंने फुटबॉल लीग के विकास के लिए पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के प्रयासों और खेलों के विस्तार के लिए ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी की और से विशेष तौर पर हरनंदन सिंह खाबड़ा, डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, बलवीर सिंह बैंस, योग राज गंभीर, अमनदीप सिंह बैंस, रोशनजीत सिंह पनाम, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोलियां और अन्य सदस्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
article-image
पंजाब

सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ..भगतूपुर ने ढकको को 2-0 से हराया

माहिलपुर – संत हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर में गांव स्तरीय सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट प्रधान हरमनजोत सिंह खाबड़ा की अगुवाई में शुरू कराया गया। उदघाटन मैच हल्लूवाल व भारटा के खिलाड़ियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

इंजीनियर किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन व अन्य रोजाना जरूरत का समान किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए शाहजहांपुर बार्डर पर किसान नेता युद्धवीर के किया सपुर्द

दिल्ली: किसानों के दिल्ली र्मोचे में शामिल किसानों के लिए जालंधर से संबंधित किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन सहित अन्य रोजाना का जरूरत का समान शहजहांपुर बार्डर पर भारतीय किसान...
Translate »
error: Content is protected !!