एक के बाद एक 5 लाेगाें काे रौंदा , 2 की टांगें टूट गई, 3 गंभीर रूप से घायल- नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने सड़क पर मचाई तबाही

by

नाभा   : पंजाब में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नाभा भवानीगढ़ ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां जहां नशे में धुत फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने एक के बाद एक मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, ये सभी लोग एक ही गांव के हैं।  इनमें से दो युवकों की टांगें टूट गईं हैं, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक अन्य युवक को भी कार चालक ने कुचल दिया। वहीं कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगा, तो लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों युवकों की हालत खराब होने पर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान 2 छात्र जो नाभे से ट्यूशन पढ़कर ककराला गांव जा रहे थे, दूसरे ने नाभे अस्पताल से अपने रिश्तेदारों का पता कर ककराला गांव लौट रहे बुजुर्ग पति-पत्नी को टक्कर मार दी और तीसरा छात्र नाभे से छुट्टी लेकर घर जा रहा था।  इस मौके पर नाभा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि इस हादसे के दौरान हमारे पास कुल 5 लोग आए हैं, जिनमें से 2 लोगों को टांगों में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर होने के कारण पटियाला रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई।

इस मौके पर बुजुर्ग दारा सिंह ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि कार चालक ने पीछे लाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और हम बेहोश हो गए और हमें अस्पताल में होश आया। मेरे सिर के ऊपर बहुत सारे टांके लगे हैं और मेरी पत्नी का हाथ भी टूट गया है, हम अपने भाई के बारे में पता करने के लिए अस्पताल आए थे।

ट्यूशन से लौट रहे छात्र के दादा ने बताया कि मेरा पोता ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रहा था। कार चालक ने उसे जाेरदार टक्कर मार दी। इस मौके पर एक अन्य युवक के पिता निर्मल सिंह ने कहा कि यह व्यक्ति नशे में था और उसे कुछ भी पता नहीं था और उसने लापरवाही से फॉर्च्यूनर कार से एक के बाद एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो बच्चों के पैर टूट गए और एक युवक का हाथ तोड़ दिया। इसके अलावा पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिनमें दो युवकों को पटियाला रेफर कर दिया गया। ये सभी घायल लोग एक ही गांव ककराला के रहने वाले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव : AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चौथी लिस्ट में 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। देखें पूरी लिस्ट- विधानसभा सीट  : उम्मीदवार का...
article-image
पंजाब

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई भी घायल

कपूरथला। जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि...
article-image
पंजाब

डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

गढ़शंकर :  कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर...
article-image
पंजाब

वोट चोरी के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल किया: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 24 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वोट की चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल करने वाली भाजपा को निशाने पर लिया है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिवालिक...
Translate »
error: Content is protected !!