बेकरी और फैक्ट्रियों पर छापेमारी : खाद्य पदार्थों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

by

होशियारपुर, 13 सितंबर :   खाद्य पदार्थों विशेषकर बेकरी और बंद डबल रोटी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने आज छापेमारी अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (फूड सेफ्टी) के निर्देशों पर फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार और मुनीश सोढ़ी ने होशियारपुर की विभिन्न कुल्चे और डबल रोटी बनाने वाली फैक्ट्रियों और बेकरियों में छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की और साफ-सफाई के मानकों का मूल्यांकन किया। साथ ही खाद्य पदार्थों की समाप्ति तिथि भी जांची गई। जांच के दौरान कुछ फैक्ट्रियां और बेकरियां एफ.एस.एस.ए.आई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मानकों के अनुरूप साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर अस्वच्छता फैलाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान काटे गए और पांच सैंपल लिए गए।

विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब खरड़ भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह पाया गया कि किसी भी बेकरी या फैक्ट्री में खराब कुलचे आटे में नहीं मिलाए जा रहे थे और न ही खराब कुलचे पाए गए।

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेकरी और फैक्ट्री संचालकों को पेय पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों को टोपी और मास्क वितरित किए गए और उन्हें काम के दौरान हमेशा टोपी, दस्ताने और मास्क पहनने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग समय-समय पर इस तरह की जांच करता रहता है ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहे और किसी भी अस्वास्थ्यकर गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षियों में घिरी आप सरकार

चंड़ीगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में पंजाब में हुई दो हत्याओं के बाद विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को हिमाचल चुनाव के बीच में ही पुलिस अधिकारियों के साथ...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कैसे खरीदी 100 एकड़ जमीन? …नवजोत कौर बोलीं- ₹2400 करोड़ का स्‍कैम….वडिंग बोले- दिमागी हालत ठीक नहीं

कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. नवजोत कौर ने खासतौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख राजा वारिंग को टार्गेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से युवाओं को फंसा रहा शहजाद भट्टी मॉड्यूल: स्पेशल सेल ने बदला ट्रैप

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसका मोहरा बने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी माॅड्यूल की साजिशें इस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में आतंकी वारदात कराने...
Translate »
error: Content is protected !!