15 गोलियों के साथ अमृतसर एयरपोर्ट पर NRI गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

by

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका जा रहे एक एनआरआई को गिरफ्तार किया गया है। यह एनआरआई गुरदासपुर में अपने गांव आया हुआ था और काफी समय से यहीं था।  आज एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट से पहले उसके सामान की जांच की गई तो सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी के बैग से 9 एमएम की 15 गोलियां बरामद कीं।

अमृतसर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर केएस विक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान न्यूजर्सी निवासी अमरदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। अमरदीप सिंह अमृतसर एयरपोर्ट से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट पकड़ने वाला था। शिकायत के अनुसार एएसआई बलजीत सिंह कल एयरपोर्ट पर चेकिंग कर रहे थे। अमेरिका जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जब अमनदीप के सामान की जांच की गई तो उसमें से 9 एमएम की 15 गोलियां बरामद हुईं। जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अमरदीप सिंह की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

छुट्टी मिलने के बाद पुलिस अमरदीप सिंह को हिरासत में लेगी। उससे गोलियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, सीआईएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में एफआईआर 34 के तहत आर्म्स एक्ट 25/24/59ए के तहत बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतविंदर चौहान व सुनीता राणी को शादी की वर्षगांठ पर बधाई

गढ़शंकर : पदराणा के सतविंदर लाल चौहान व सुनीता राणी को उनकी 28 भी शादी की वर्षगांठ पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला 8 देशों में करेंगे वर्ल्ड टूर! …होलोग्राम के जरिए होगा लाइव कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला ( शुभदीप सिंह) की 29 मई 2022 को पंजाब में हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के पूर्व सीएम चन्नी पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा गुट की अहम बैठक : रंधावा ने पत्रकारों से कहा, “आज परगट सिंह ने साफ संदेश दिया है कि भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन कांग्रेस एकजुट

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने गुरुवार को बैठक की और एकजुटता दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ आवाज़ उठाएगी, साथ ही उन्होंने पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!