घर- घर रोजगार मिशन: बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक नौजवानों के लिए हाई एंड रोजगार मेला 15 को: अपनीत रियात

by

होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार दिलाने के लिए जिले में समय-समय पर अलग-अलग रोजगार मेेले लगाए गए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से पहल करते हुए एक विशेष हाई एंड रोजगार मेला 15 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिले के अलग-अलग बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए यह रोजगार मेला जिला रोजगार ब्यूरो कार्यालय, सरकारी आई.टी.आई, जालंधर रोड में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक लगाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में पहली बार बैकिंग सैक्टर के लिए इतने बड़े स्तर पर लगाए जाने वाले इस रोजगार मेले में एम.काम, एम.बी.ए, एम.एस.सी(आई.टी), एम.सी.ए व ग्रेजुएट(जिनको 1 वर्ष का फाइनेंशियल सैक्टर का तर्जुबा हो) नौजवान भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में एक्सिस, एच.डी.एफ.सी, एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस, पी.एन.बी. मैट लाइफ, सैटिन क्रैडिट केयर के अलावा अन्य बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर के संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नौजवान मोबाइल नंबर 6280197708 या जिला रोजगार ब्यूरो के मोबाइल एप डी.बी.ई.ई आनलाइन को डाउनलोड कर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने जिले के समूह योग्य नौजवानों को इस सुनहरी अवसर का लाभ उठाते हुए रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है।
इस मौके पर लीड जिला मैनेजर आर.के चोपड़ा, प्लेसेमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा विभिन्न बैंकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए हैरोइन का धंधा करने वाले 20 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में नशे कोलेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है मंगलवार को मुख्यमंत्नी भगवत सिंह मांन द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।...
article-image
पंजाब

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने नामांकन पत्र भरा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 10 मई :  कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन परमार व विधायक पवन...
article-image
पंजाब

खुद को सरपंच कहने वाला गिरफ्तार : गाड़ी से 4.3 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर : पुलिस ने एक सरपंच को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे उसके दो साथियों के साथ पकड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
Translate »
error: Content is protected !!