जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

by

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार देर शाम चंद्रभागा पुल के समीप एक सिख पर्यटक की कार को एक अन्य कार से हल्की खरोंच लग गई। इससे नाराज सिख पर्यटक ने कार से उतर कर हाथ में तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया।

 पर्यटक ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान दूसरी कार में बैठे लोग भाग गए। सिख पर्यटक के तलवार लहराने पर यहां मौजूद एक लड़की तलवार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की को पांच टांके लगाए गए हैं। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया घटना की जानकारी मिली है। कार नम्बर के आधार पर सिख पर्यटक की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह कनैडा ने खालसा कालेज के वार्षिक केलैंडर का लोकार्पण किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन दुारा प्रकाशित किए गए कालेज के वर्ष 2022 के कैलंडर का कालेज के विधार्थी रहे व फुटबाल खिलाड़ी प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह...
article-image
पंजाब

आईएपीपीडी द्वारा “वृद्धावस्था जनसंख्या” जागरूकता कार्यशाला का होशियारपुर में आयोजन 28 मार्च को

होशियारपुर 25 मार्च  : इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पार्लिअमेंटेरियन ऑन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा होशियारपुर में “वृद्धावस्था जनसंख्या” विषय पर एक विशाल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
Translate »
error: Content is protected !!