“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”. विश्व जनसंख्या दिवस पर गलुआ में कार्यक्रम का आयोजन

by

ऊना: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र गलुआ के वार्ड नंबर- 3 ऊना में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। रमण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम “आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी” है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में जनसंख्या मामले में चीन पहले नंबर पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अगर समय पर सही कदम न उठाए गए तो शीघ्र ही भारत चीन को पीछे छोड़ देगा। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के तरीकों की भी जानकारी दी और परिवार नियोजन के साधनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक महिलाओं सहित स्वास्थ्य प्रयवेक्षिका दर्शन कौर व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम ने भी भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, आशा वर्कर खुशबू, मीना, रीना, दर्शना, उर्मिला सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक 1 वोट से जीता तो कोई रिकॉर्ड बना गया : चुनावी राज्यों की सबसे बड़ी और छोटी जीत

नई : मई को पांच राज्यों में विधानसभा परिणामों की घोषणा की गई. देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम थी, यहां पर भाजपा की आंधी में कई सूरमा धराशाई हो गए, आलम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जोया खान, मरियम और बलविंदर समेत 13 भारतीयों की मौत : LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की. इस हमले में चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने किया जनभावनाओं से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर….कहा, दोहंदी वार्ड के लोगों के साथ किया ‘खेला’

एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों और विशेष रूप से बेहना और दोहंदी वार्ड के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर...
Translate »
error: Content is protected !!