मेरिट होल्डर्स को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी सुक्खू सरकार

by

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को एक्पोजर विजिट पर देश-विदेश भेजेगी। इसके लिए नियम जल्द तय होंगे।  10वीं व 12वीं के 20-20 विद्यार्थी सहित 10 विद्यार्थी खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट् एंड गाइड से भेजने की सिफारिश की गई है। इसका प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए असम, छत्तीसगढ़ और गुजरात द्वारा अपनाए गए मॉडल पर भी मंथन किया गया।  बैठक में समग्र शिक्षा की ओर से तीसरी, छठी और नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) में प्रदर्शन को लेकर प्रस्तुति भी दी गई। इसमें हाल ही में एक लाख 61 हजार विद्यार्थियों की कृत्रिम मेधा आधारित परीक्षा ली गई। 13 हजार विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा से विषयवार विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट मिली। प्रदेश के 11 हजार विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। अगले एक माह में सभी 15 हजार विद्यालय इस मुहिम में कवर करने के निर्देश दिए हैं।

यह लिए निर्णय :  कॉलेजों में नए विषय होंगे शुरू _

-कॉलेजों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को शिक्षक पुरस्कार देने के नियमों जल्द होंगे तय।

-अध्यापकों और कर्मचारियों के युक्तिकरण, चपरासी-कम-चौकीदार और मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती पर मंथन।

-विद्यालयों में वार्षिक समारोह 30 नबंवर तक महाविद्यालयों में वार्षिक समारोह 20 फरवरी तक आयोजित होंगे।

-शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में छुट्टियों पर मंथन।

-किराये के भवनों में चल रहे महाविद्यालय मर्ज विद्यालयों के खाली हुए भवनों में होंगे स्थानांतरित।

-बाहरी राज्यों में डेपुटेशन पर गए शिक्षकों, अधिकारियों काे नोटिस होंगे जारी। प्रदेश में अन्यों स्थानों पर तैनाती के आदेश।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी की माता के भोग एवम अंतिम अरदास में पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जताई संवेदना

अरुणाचल से एसपी आदित्य भाटी पहुंचे श्रधांजलि देने बद्दी, 8 जून (तारा) : जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात बद्दी के विशाल चौधरी की माता कांता देवी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर भड़का महिला आयोग

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण को लेकर बड़ा ही विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया है। पप्पू यादव के विवादित बयान पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते...
Translate »
error: Content is protected !!