मोहाली के एक कोचिंग सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग : फिरौती का लेटर छोड़कर बदमाश फरार

by

पंजाब में मोहाली के डेराबस्सी में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक प्राइवेट ऑफिस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 19 सितंबर को दोपहर में हुई, जिसमें हमलावरों ने ऑफिस की पहली मंजिल पर पहुंचते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं।  जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।   बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। वे ऑफिस में घुसकर सीधे पहली मंजिल पर गए और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान ऑफिस के कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बदमाशों ने फेंका फिरौती लेटर :   घटनास्थल से बदमाशों ने एक लेटर भी फेंका है, जिसमें फिरौती की मांग की गई है। इस लेटर ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।  मिली जानकारी के मुताबिक, मोहाली के डेराबस्सी में एक इमिग्रेशन और आइलेट्स कोचिंग सेंटर का ये मामला बताया जा रहा है, करीब 5 राउंड फायरिंग हुई है। दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने यह फायरिंग की है। आरोपियों ने पहले कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगी थी।

पहले भी लेटर देकर मांगी थी रंगदारी :   कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि आज ( 19 सितंबर ) दो युवक उनके सेंटर पर आए, जिन्होंने मुंह कवर किया हुआ था। रिसेप्शन पर जो मैडम बैठी थी, उन्हें आरोपियों ने एक पत्र सौंपा। साथ ही कहा कि यह पत्र अपने सर को दे देना। उन्होंने बताया जब उनकी तरफ पत्र खोला गया तो उसके एक खोखा रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, उसमें खेड़ी गुर्जरा गैंगस्टर तिहाड़ जेल लिखा हुआ है। साथ कहा है कि मेरे बारे में फेसबुक और सोशल मीडिया में सारी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही कहा है कि इस बारे में किसी को कुछ भी मत बताना, वरना वह अगला कदम उठाएंगे।

तहकीकात में जुटी पुलिस :  फिलहाल पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है और आशंका है कि यह किसी संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही मामले पर विस्तृत जानकारी देने की बात कह रहे हैं। वहीं, घटना से जुड़ी जांच जारी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने के साथ पंजाब के लोगों को भी ठगा : सुनील जाखड़

पंजाब बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है।उन्होंने आम आदमी पार्टी की गारंटी के दावे को लेकर जमकर निशाना साधा।  सुनील...
article-image
पंजाब

मेरा घर मेरे नाम : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने होशियारपुर जिले में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का किया शुभारंभ

– जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक पाने का मार्ग प्रशस्त हुआ – ड्रोन के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से दिया जाएगा अंजाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Translate »
error: Content is protected !!