घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग के लिए पायलटों ने की रैकी, उड़ान के लिए उपयुक्त पाई जगह

by

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से रायपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए 5 पायलटों की टीम ने रैकी की। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंदर ठाकुर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान, नायब तहसीलदार डीपी नेगी, सीनियर पैरा ग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अनुजा अवस्थी सहित तकनीकी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पायलटों संग तकनीकी टीम ने प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक घरवासड़ा में मंदिर के सामने तथा उसके आस-पास एक दो अन्य स्थानों पर उड़ान भरने के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही पैराग्लाइडर के उतारने के लिए गरीबनाथ मंदिर के पास की जगह के बारे में भी चर्चा की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि तकनीकी टीम ने सभी पहलुओं का जायजा लिया और घरवासड़ा से उड़ान भरने के लिए उपयुक्त स्थान पाया है। आज उड़ान भरने की कोशिश की गई, लेकिन हवा ने साथ नहीं दिया और इसलिए उड़ान नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि उड़ान के बाद टेक ऑफ साइट व लैंडिंग साइट की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे यहां पर पर्यटन की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग का खेल आरंभ हो पाएगा।
वहीं अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा से विभाग का एक पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षक को बुलाया गया है, जो देर शाम तक पहुंचेगा तथा वीरवार को प्रातः 7 बजे पायलट उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि जगह पैरा ग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त पाई गई है। पायलटों ने हवा का रुख भी देखा है और पाया कि सुबह के समय यहां से उड़ान भरी जा सकती है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि घरवासड़ा के साथ-साथ सोलहसिंगी धार से भी पैरा ग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे कुटलैहड़ में पर्यटकों की संख्या बढ़ सके, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर कोशिश कर रही है।
वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग का खेल शुरू होने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। यह प्रदेश सरकार की कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी, जिसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला प्रवास 23 नवंबर को: डीसी डा निपुण जिंदल

धर्मशाला, 14 नवंबर। हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की प्रेरक कहानी : प्रतिमाह औसतन कमा रहे 25 हजार, लोअर चौंतड़ा गांव के राजेश कुमार ने मुर्गी पालन को बनाया स्वरोजगार का आधार

जोगिन्दर नगर, 02 नवम्बर- जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौंतड़ा के गांव लोअर चौंतड़ा निवासी 37 वर्षीय राजेश कुमार के लिए मुर्गी पालन स्वरोजगार का मजबूत आधार बना है। मुर्गी पालन से वे...
Translate »
error: Content is protected !!