एडीएम ने आईएचएम के नए विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं : संस्थान के फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ में मोहित बने मिस्टर फ्रेशर

by
रोहित भदसाली। हमीरपुर 20 सितंबर :  होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर सभी नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राहुल चौहान ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य नए और वरिष्ठ छात्रों के बीच आपसी संवाद, सहयोग व मेल मिलाप को बढ़ाना है। एडीएम ने कहा कि छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है, तभी आगे बढ़ा जा सकता है।
संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए राहुल चौहान ने कहा कि यहां से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत कई विद्यार्थी देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग के अलावा फ्लाइट किचन, ऑन-बोर्ड उड़ान सेवाएं, भारतीय नौसेना, शिपिंग कंपनियों, अस्पताल एवं संस्थागत केटरिंग सेवाओं, रेलवे आतिथ्य और अन्य केटरिंग सेवाओं में भी प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। एडीएम ने कहा कि इस उद्योग में व्यावसायिक कौशल और तकनीकी कौशल के बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता।
इससे पहले, विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा मीट एंड मिंगल आरंभ-2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में कनिका बनियाल, नंदिनी, पंकज, अंकित, अश्वनी, सक्षम, सजल, साहिल, रितिक, उदय, सान्निध्य, अनिरुद्ध और अन्य विद्यार्थियों ने हिमाचली, पंजाबी और बॉलीवुड के गानों पर शानदार नृत्य पेश किए। समारोह में मोहित को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा ग्रस्त जोह-सधानी कौज़-वे का भी किया निरीक्षण : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

ऊना, 2 सितम्बर – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला ऊना में हुई भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मरवाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा भाजपा ने आपदा प्रभावित मंडी ज़िले में भेजी 150 परिवारों के लिए खाद्य सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : मंडी जिला में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं सहित राशन व खाद्य सामग्री की आपूर्ति का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में चम्बा भाजपा ने मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!