हवस बुझाने के लिए बुलाई कॉल गर्ल, मोटे पैसे का किया इंतजाम, फिर कम पड़ गए तो…..

by

 चेन्नई :  इंसान शारीरिक संबंध की भूख के चलते कई बार अनियंत्रित हो जाता है। उस पर एक अजीब सा जुनून सवार हो जाता है, जिससे वह सही और गलत के बीच का अंतर भुला देता है। इस आवेश में वह अक्सर खतरनाक कदम उठा लेता है, जिसके परिणामस्वरूप उसे पूरी जिंदगी की सजा भुगतनी पड़ती है।

कुछ ऐसी ही एक घटना चेन्नई में हुई, जहां एक लड़के ने अपनी शारीरिक भूख को शांत करने के लिए अपने कमरे पर एक कॉल गर्ल को बुलाया। इसके लिए उसने अच्छे खासे पैसे का इंतजाम किया। दोनों ने साथ में समय बिताया, लेकिन इसके बाद उनके बीच विवाद हो गया, जो बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि लड़के-लड़की में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़के ने हथौड़े से वार किया।
वार करने के बाद लड़की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने सूटकेस में रखा और पॉश इलाके में फैंक दिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना चेन्नई के तोरैपक्कम की है। लड़के से मिलने के बाद लड़की जब घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लड़की का फोन बंद था। इस दौरान पुलिस ने तोरैपक्कम के आईटी कॉरिडोर के पास से एक सुटकेश बरामद किया।
पुलिस ने जांच के बाद शिवगंगा जिले से मणिकंदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 32 साल थी और वह माधवरम की रहने वाली थी। पुलिस पूछताछ में मणिकंदन ने बताया कि उसने हथौड़े से हमला कर युवती की हत्या कर दी। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। संबंध बनाने के बाद लड़की ज्यादा पैसे की मांग कर रही थी। उसने स्वीकार किया कि उसने युवती के बॉडी पार्ट्स को काटकर उसे सुटकेस में भरकर फेंक दिया। पुलिस महिला के फोन को ट्रैक कर घटनास्थल तक पहुंच गई, महिला को अंतिम बार तोरैपक्कम में ही देखा गया था। फिर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : आरोपी ग्रिफ्तार

– माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सतनाम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर खैरड अच्छरोवाल के पास एक...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत...
article-image
पंजाब

डेराबस्सी से लापता हुए सात बच्चे पुलिस ने ढूंढे : बताया कैसे पहुंचे थे मुंबई – गले लगा रोने लगी माताएं

डेराबस्सी  :  मोहाली के डेराबस्सी आठ दिन पहले सात बच्चे एकसाथ लापता हो गए थे। बच्चों के गुम होने के बाद परिवार परेशान था और बच्चों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित : 23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के...
Translate »
error: Content is protected !!