प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

by

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार

एएम नाथ। शिमला :
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर है। बीते रोज़ सरकार के ख़िलाफ़ विभिन्न संगठनों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ साल में ही प्रदेश के सभी वर्ग द्वारा सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने के पीछे की वजह है कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे किए, झूठी गारंटियां दी। लेकिन सत्ता में आने के बाद सारी की सारी गारंटियां भूल गए और एक तानाशाह की तरह शासन करने लगे। जब मन में आया डीज़ल के दाम बढ़ा दिए, सीमेंट के दाम बढ़ा दिए, डिपुओं में मिलने वाले राशन के दाम बढ़ा दिए। जब मन में आया कर्मचारियों का डीए रोक दिया, वेतन को विलंबित करने का फ़ॉर्मूला भी सरकार की इसी नासमझी और दूरदर्शिता रहित सोच का परिणाम है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के ख़िलाफ़ समाज का कोई एक वर्ग अथवा संगठन ही नहीं हैं बल्कि सभी वर्गों के लोग सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं, सड़कों पर आ रहे हैं,प्रदर्शन कर रहे हैं इसके बाद भी सरकार लोगों की भावनाओं को समझ नहीं पा रही है। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार के लिए यह आत्मचिंतन का समय है कि मात्र 21 महीने के कार्यकाल में ही ऐसी स्थितियां क्यों आ गई।सरकार को एक स्वीकार करना होगा कि वह पूरी तरह के फ़ेल है। चुनाव के समय प्रदेश के लोगों से किया गया एक भी वादा वह निभा नहीं पाई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने समूचे प्रदेश के लोगों को निराश किया है। सरकार के अब तक का प्रदर्शन देखकर लोगों का सरकार से भरोसा उठ चुका है। क्योंकि यह सरकार अपनी नाकामी को स्वीकार नहीं कर रही है और जब तक अपनी नाकामी को स्वीकार नहीं करेगी अब तक सुधार की कोई गुंजाइश भी नहीं होने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि वह प्रदेस की ज़मीनी हक़ीक़त को समझें और लोगों के हितों के लिए एक कल्याणकारी राज्य’ के मुखिया की तरह कार्य करें। अगर समाज का हर वर्ग सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलित है तो यह स्पष्ट है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। सरकार जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसम्बर तक करवाएं गेहूं की फसल का बीमा : DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 29 नवम्बर: जिला कृषि विभाग के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल का बीमा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

ऊना, 6 सितंबरः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती में होगी कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना, प्रतिभागियों को लानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट

एडीसी ने भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ऊना  – इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता आयोजित

धर्मशाला, 30 दिसंबर:  जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद...
Translate »
error: Content is protected !!