बाबा इन्द्र सिंह को ऊना व राजेश ठाकुर को हमीरपुर किया जिलाध्यक्ष नियुक्त : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा ने नियुक्त किए जिलाध्यक्ष

by

रोहित भदसाली। शिमला, 22 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा ने सभी 12 जिलाें मेंअध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव पूर्ण चन्द ने शनिवार काे बताया कि बाल कृष्ण कपूर को कांगड़ा, राजेश ठाकुर हमीरपुर , बाबा इन्द्र सिंह ऊना , जगदीश तोमर सिरमौर, देवेन्द्र अत्री सोलन, ऋषि किशोर कुल्लू, ओम प्रकाश मण्डी, रत्न सिंह ठाकुर बिलासपुर, अनिल नेगी किन्नौर, अशोक हंस लाहौल स्पीति व डॉक्टर दिनेश कुमार को जिला चम्बा का पदभार दिया गया। उन्होंने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त अपने अपने जिलों मे ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओ को अधिमान देते हुए जिला कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष से अनुमति उपरांत नई कार्य कारिणी का गठन करके किसान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में एकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस : भाषण ,नाटक व लोकगीत के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

गोहर , 25 जनवरी :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
Translate »
error: Content is protected !!