कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा द्वारा गोल्डी को मांग पत्र दिया

by

गढ़शंकर ।कन्या महाविद्यालय स्कूल के नजदीक स्थित भगवान परशुराम भवन में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए
श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर द्वारा आज सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी और नगर कौंसिल के अध्यक्ष त्रिंबक दत की अध्यक्षता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें सभा के पदाधिकारियों ने लव कुमार गोल्डी से मांग करते हुए कहा कि भगवान परशुराम भवन में शहर के काफी हिस्से के लोग अपनी खुशी गमी के सभी प्रोग्राम बिना किसी शुल्क के परशुराम भवन में करते हैं और लोगों की जरूरत को देखते हुए यहां एक और हाल की जरूरत है। इसलिए पंजाब सरकार से ग्रांट लाकर भगवान परशुराम भवन में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाया जाए। इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने श्री ब्राह्मण सभा को भरोसा देते हुए कहा कि कम्युनिटी हॉल के लिए जितनी भी ग्रांट की जरूरत होगी। उसे सरकार से लाकर जल्द कम्युनिटी हॉल का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय कुमार अग्निहोत्री, विनय शर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद सुमित सोनी, पार्षद दीपक कुमार दीपा, डॉक्टर विनीत लब और मुकेश शारदा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 तस्कर ग्रिफ्तार : 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को  27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
पंजाब

36 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 13 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एएसआई राजेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी पॉइंट...
article-image
पंजाब

Seminar on World Women’s

Hoshiarpur/ Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Under the directions of Punjab Health Department and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal, a seminar on World Women’s Day was jointly organised by the District De-addiction Rehabilitation Centre,...
Translate »
error: Content is protected !!