उद्योग मंत्री ने जिले के नवनियुक्त अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

by

होशियारपुर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने जिले के नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा को मजबूत कर पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि जिले के 70 अध्यापकों का स्कूल शिक्षा विभाग में पारदर्शी तरीके से चयन हुआ है। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंंद्र सिंगला की ओर से प्रदेश के अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने संबंधी आयोजित वर्चूअल समागम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)-कम-कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर आशिका जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी व तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की ओर से मेहनत से निभाई ड्यूटी सुशिक्षित समाज के निर्माण में बहुमूल्य योगदान डाल सकती है। उन्होंने बताया कि चुने गए अध्यापकों की इंडियन स्कूल आफ बिजनेस, मोहाली में ट्रेनिंग करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आज स्कूल शिक्षा विभाग में 2500 मास्टर कैडर के अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, जिनमें से 70 अध्यापक होशियारपुर जिले से संबंधित है। इसके अलावा 600 लेक्चररों को भी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूली शिक्षा के विकास के लिए बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यही कारण है कि आज देश भर में स्कूली शिक्षा में पंजाब पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण ही यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अहम सुधारों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती में बहुत वृद्धि हुई है।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यापकों ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद खुशी का इजहार करते हुए पंजाब सरकार का धन्यवाद प्रकट किया व विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी व सख्ते मेहत से पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) गुरशरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौमत, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) राकेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से)सुखविंदर सिंह, इंचार्ज जिला शिक्षा सुधार टीम शैलेंद्र ठाकुर, डी.एम स्पोर्टस दलजीत सिंह, वोकेशनल कोआर्डिनेटर अमरीक सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह शम्मी, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर योगेश्वर सलारिया भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फरीदकोट के युवक की टैक्सास में मौत : 6 साल पहले गया था कनाडा

फरीदकोट : कनाडा वीजा पर गए गांव ढीमांवाली के युवक की टैक्सास में मौत हो गई। मृतक के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह देयोल की टैक्सास में सड़क हादसे के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विरासती मेले का आयोजन 

गढ़शंकर, 20 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया। मेले...
पंजाब

100 ग्राम हेरोइन ,चोरी की गाड़ी, जुए के दांव पर लगी राशि 5200 रूपए सहित 6 गिरफ्तार

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में 100 ग्राम हेरोइन, चोरी की फोर्ड फिसता कार व जुए के दांव पर लगाए 5200 रूपए सहित 6 युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा नशों के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए जागरूकता ई-रिक्शा रवाना

गढ़शंकर, 19 जून: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज अपने गढ़शंकर स्थित कार्यालय से...
Translate »
error: Content is protected !!