हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

by

रोहित भदसाली।  कुल्लू, 26 सितंबर । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नशा तस्करी का मामला वीरवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस बजौरा के समीप फोरलेन मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 29.46 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने हेरोइन की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सिमोन (28) पुत्र गुलजार मसीह निवासी गांव पैनी बांगर डाकघर कादिया तहसील बटाला जिला गुरदासपुर, पंजाब तथा समरगिल (21) पुत्र लखविन्द्र सिंह निवासी गांव नागली एफजीसी रोड़ अमृतसर, पंजाब के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 व अप्रिंटिसशिप के 100 पद टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 25 जून – मैसर्ज़ टोरेंट फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 जून को प्रातः 9.30 बजे रक्कड़ काॅलोनी ऊना स्थित दयाल होटल में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन : प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध सिंह

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : अभिषेक गर्ग

एएम नाथ। भोरंज 30 जुलाई। एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गर्ग ने विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे...
Translate »
error: Content is protected !!