माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : महोत्सव के लिए आर.एस. बाली ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा – *माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख

by
आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता*
रोहित भदसाली।  अंब(ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस बाली ने की। उन्होंने महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. श्री बाली ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की. इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे.
उपायुक्त जतिन लाल ने श्री बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया।
May be an image of 12 people and clarinet
*पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता*
इस दौरान आर.एस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार पर फोकस किया गया है।उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की धरती है. प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को बढावा देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं.
प्रदेश सरकार ने पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति के साथ काम किया जा रहा है. इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।
May be an image of 4 people, guitar, violin, speaker, accordion, saxophone, lighting and crowd
उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की पहल के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल ऊना में धार्मिक-साँस्कृतिक पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी।
वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विकास की सौगात के लिए श्री बाली का आभार जताया. उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से पहली बार यह महोत्सव यहां आयोजित हुआ है. अपार सफ़लता और व्यापक जन समर्थन के चलते ये महोत्सव हमेशा के लिए यहां की संस्कृति का हिस्सा बन गया है.
May be an image of 5 people, guitar and speaker
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
पंजाब

इंस्टाग्राम पर दोस्ती , शादी का झांसा, दुष्कर्म : मामला दर्ज

जीरा/ पठानकोट : इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फौजी बताकर शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती संग दुष्कर्म किया। थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन संभावित स्थानों व नदी नालों से दूर रहें जिलावासी – एडीसी

ऊना, 11 जुलाई – जिला ऊना में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उज्जैन महाकाल मंदिर में गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक : माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला…भगवा वस्त्र… ऐसे पकड़ा गया

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बजरंद दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे...
Translate »
error: Content is protected !!